Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘दबंग दुनिया’ के मालिक ने अपनी ही केबिन में अपने दो पत्रकारों को पिटवाया!

‘दबंग दुनिया’ किसी और के लिए दबंग हो न हो पर अपने यहाँ काम करने वाले पत्रकारों पर दबंगता जरूर दिखा रहा है. चर्चा है कि विवादों में रहने वाले इस अखबार के मालिक और गुटका किंग किशोर वाधवानी ने पिछले दिनों ‘दबंग दुनिया’ में कार्यरत दो पत्रकारों प्रमोद दभाड़े और रिपोर्टर संतोष को दफ्तर में सिर्फ इसलिए पिटवाया कि उन्होंने एक ऐसी खबर छाप दी थी जो किशोर वाधवानी के किसी ख़ास आदमी से जुडी थी.

कहा जा रहा है कि वाधवानी के खास वैभव शर्मा ने दोनों को वाधवानी के कैबिन में बुलवाया और पीटा. ख़ास बात ये कि यह घटना उसी दिन की है, जब पूरे देश में हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जा रहा था और इंदौर में प्रेस क्लब का ‘भाषाई पत्रकारिता समारोह’ चल रहा था. इस मामले को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है. खबर है कि इसकी रिपोर्ट लिखवाने की तैयारी है. स्थानीय पत्रकारों को प्रेस क्लब की भूमिका से भी रोष है, जो पत्रकारों के साथ ऐसी गुंडई के मसले के सामने आने पर अब तक चुप है. क्या इसलिए कि अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल भी किशोर वाधवानी के यहाँ नौकरी करते हैं!  

Local News Community
5 Comments

5 Comments

  1. IKabale Kurdish

    June 2, 2015 at 6:16 pm

    दबंग दुनिया पत्रकारिता के नाम पर कलंक है

  2. sumit

    June 2, 2015 at 7:36 pm

    रिपोर्ट तो हो गयी वैभव के नाम की अब वो किशोर का नाम डलवा कर मामले में लाखो रुपए ऐंठने के चक्कर में हे

  3. sumit

    June 4, 2015 at 11:08 am

    पड़े लिखे पत्रकारो पर 2 कोडी के पेट्रोल पंप कर्मी वैभव और चाय वाले को जो बेठा रखा हे अखबार का नाश होगा ही

  4. Vinod

    June 5, 2015 at 5:54 pm

    वैभव जो खुद चोर है किशोर सेठ का 1 करोड रू डकार कर बैठा है और कई जमीन सस्‍थान से चोरी की रकम से खरीदी ा 3000 रू महीने में पेट्रोल भ्‍ारने वाला आज चोरी करके करोडो रू और आलिशान मकान का मालिक है ा

  5. rjesh

    June 7, 2015 at 12:30 pm

    kishore apne ap ko indore ka don samajhane lage hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन