Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

काटजू के आरोपों की जांच के लिए पीआईएल दायर

m katju

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस मार्कंडेय काटजू द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के सम्बन्ध में सामाजिक संगठन पीपल्स फोरम द्वारा एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गयी है. इसकी सुनवाई 29 जुलाई (मंगलवार) को होगी.

m katju

m katju

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस मार्कंडेय काटजू द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के सम्बन्ध में सामाजिक संगठन पीपल्स फोरम द्वारा एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गयी है. इसकी सुनवाई 29 जुलाई (मंगलवार) को होगी.

संस्था की कन्वीनर डॉ. नूतन ठाकुर के अनुसार पीआईएल में जस्टिस काटजू के आरोपों की एक उच्चस्तरीय स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) द्वारा जांच कराये जाने और जांच में दोषी पाए जाने पर पूर्व सुप्रीम कोर्ट जजों पर आवश्यक कार्यवाही करने की प्रार्थना की गयी है. साथ ही आरोप सही पाए जाने पर डीएमके पार्टी की मान्यता निरस्त करने की भी प्रार्थना की गयी है.

पीआईएल में भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जजों के खिलाफ शिकायत की प्रचलित ‘इन-हाउस’ जांच व्यवस्था को अपारदर्शी और अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में पूरी तरह नाकामयाब बताते हुए उच्चतर न्यायालय के जजों के विरुद्ध भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार की शिकायत हेतु अलग से प्रशासनिक व्यवस्था करने की भी प्रार्थना की गयी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन