Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पिंक सिटी प्रेस क्लब चुनाव 2025-26: मुकेश कुमार मीणा बने अध्यक्ष

जयपुर, 30 मार्च 2025 – पिंक सिटी प्रेस क्लब लिमिटेड के 2025-26 के वार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार मीणा की जीत

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। मुकेश कुमार मीणा को 410 मत मिले और वे विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अमय जोशी को 163, अमरेन्द्र शर्मा को 101, विक्रम सिंह राठौड़ “बिल्लू बना” को 138 और रूपेश कुमार टिकर को 189 वोट मिले।

महासचिव पद पर मुकेश चौधरी विजयी

महासचिव पद के लिए मुकेश चौधरी ने 295 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके सामने योगेन्द्र शर्मा “पचोली” (210 वोट), राजकुमार शर्मा “जक्की” (287 वोट) और रामेश्वर सोलंकी (188 वोट) मैदान में थे।

उपाध्यक्ष पद पर मोनिका शर्मा और परमेश्वर प्रसाद शर्मा की जीत

उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मोनिका शर्मा को 520 वोट और परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 448 वोट मिले, जिससे वे विजयी घोषित हुए। पुष्कर सिंह राजावत को 433 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर विकास शर्मा चुने गए

कोषाध्यक्ष पद के लिए विकास शर्मा ने 302 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले में अनिल त्रिवेदी (299 वोट), देवेन्द्र सिंह (138 वोट) और नमोनारायण अवस्थी (234 वोट) थे।

चुनाव के सफल संचालन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने सभी प्रत्याशियों और मतदान में भाग लेने वाले पत्रकारों को धन्यवाद दिया। विजयी प्रत्याशियों ने प्रेस क्लब को और सशक्त बनाने का वादा किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन