Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

काटजू को दूसरा कार्यकाल देने के मूड में नहीं पीएमओ

mk

प्रेस काउन्सिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मार्कण्डेय काटजू को दूसरा कार्यकाल मिलने की संभावना नहीं है। काटजू का कार्यकाल ख़त्म होने में तीन महीने से भी कम समय रह गया है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) काटजू को दूसरा कार्यकाल देने के पक्ष में नहीं है। हाल ही में काटजू ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर अपने लिए प्रेस काउंसिल चेयरमैन के रूप में दूसरे कार्यकाल की इच्छा जताई थी।

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले काटजू पिछले दिनों फिर चर्चा में थे। काटजू ने तीन पूर्व मुख्य न्यायाधीशों पर आरोप लगाया था कि उन लोगों ने मद्रास हाइ कोर्ट के एक भ्रष्ट जज को उसके पद पर बनाए रखने के लिए सरकार के दवाब में समझौता किया।

करीब दस साल के बाद काटजू द्वारा किए इस रहस्योद्घाटन की टाइमिंग को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए। कहा गया कि वो केन्द्र की नई सरकार से नज़दीकी बनाना चाहते हैं इसलिए ऐसे मुद्दे को हवा दे रहे हैं जो कांग्रेस के लिए असहज स्थिति उत्पन्न करे। प्रकाश जावड़ेकर से हुई उनकी मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपीए सरकार ने काटजू को प्रेस काउन्सिल का चेयरमैन बनाया था, जिसका कार्यकाल ख़त्म होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Sudarshil

    June 4, 2016 at 10:48 am

    बहुत विवादास्पद बयान दिये हैं काटजू ने। इनका कार्यकाल बढ़ाने का कोई मतलब नहीं। वैसे पीसीआई का चेयरमैन किसी रिटायर पत्रकार को ही बनाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन