Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रभाकर कुमार का कद बढ़ा, आलोक कुमार डिजिटल तक सीमित… मुनीष, मनोज, प्रदीप के बारे में सूचनाएं

प्रभाकर कुमार की जिम्मेदारियों में वृद्धि करते हुए उन्हें न्यूज़ 18 बिहार की फुल रिस्पांसिबिलिटी दे दी गई है. इस बाबत राहुल जोशी ने एक पत्र जारी किया है. ब्यूरो चीफ बिहार आलोक कुमार को अब न्यूज 18 टीवी से मुक्त कर दिया गया है. अब वो केवल डिजिटल देखेंगे और निधीश त्यागी को रिपोर्ट करेंगे.

राहुल जोशी का पत्र यूं है…

प्रिय साथियों,

पिछले कुछ महीनों से न्यूज-18 बिहार-झारखंड की रेटिंग में लगातार सुधार हो रहा है। इसके लिए टीम के सभी साथियों को हार्दिक बधाई। 2019 के आम चुनावों में सब की नज़र बिहार-झारखंड पर रहेगी और आगे आने वाले समय में हमें दर्शकों का ज्यादा से ज्यादा विश्वास जीतना है। बिहार-झारखंड में अपनी उपस्थिति को अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारियों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।

अब से न्यूज-18 बिहार की सारी एडिटोरियल जिम्मेदारी प्रभाकर की होगी। प्रदेश के सभी रिपोर्टरों और स्टिंगरों की खबरों को भी प्रभाकर ही देखेंगे। न्यूज-18 बिहार-झारखंड की रेटिंग की जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रभाकर सीएनएन न्यूज़-18 के लिए भी पहले की ही तरह काम करते रहेंगे।

विगत वर्ष आलोक कुमार को नोएडा से पटना बतौर ब्यूरो चीफ भेजा गया था। आलोक कुमार अब बिहार और झारखंड का डिजिटल ऑपरेशन देखेंगे। उन्हें न्यूज़-18 बिहार-झारखंड चैनल की जिम्मेदारियों से अब मुक्त किया जा रहा है। वो न्यूज़-18 बिहार-झारखंड पर आई खबरों का वेब के लिए उपयोग भी सुनिश्चित करेंगे। आलोक कुमार सीधे निधीश त्यागी को रिपोर्ट करेंगे। ये सारे बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए जाते हैं।

आशा है कि जल्द ही प्रदेश में हमारी उपस्थिति और अधिक मजबूत होगी।

शुभकामनाएं

राहुल


इस बीच, ईटीवी यूपी का नाम बदलते ही अब छोटे जिलों में भी बदलाव देखे जा रहे हैं. औरैया के रहने बाले मुनीष त्रिपाठी काफी लंबे समय से ईटीवी में मैनपुरी से रिपोर्टिंग करते हैं। लेकिन अब उन्होंने ईटीवी भारत का दामन थामा है. यूपी के कई जिलों से ऐसी ख़बरें आ रही हैं. ज्यादातर न्यूज़18यूपी के स्ट्रिंगर ईटीवी भारत में काम कर रहे हैं।

वहीं मैनपुरी में हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ हृदेश सिंह ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. वह अब राजनीति करेंगे. उन्होंने सपा ज्वाइन की है. मनोज चतुर्वेदी को हिंदुस्तान का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. हिंदुस्तान में शिक्षा बीट देख रहे प्रदीप यादव ने संस्थान को अलविदा कह कर अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन