Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मिश्रा ने 16 साल बाद छोड़ा न्यूज़24

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर मिश्रा ने न्यूज24 को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर एक लंबा सा वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की है।

अपनी पोस्ट में प्रभाकर लिखते हैं- “आसान नहीं होता अलविदा कहना! चाहे कोई आदमी हो या संस्थान। और इस संस्थान के साथ तो करीब सोलह साल का रिश्ता था। जो भी हूँ, जैसा भी हूँ, इस संस्थान का बहुत योगदान है। अलविदा न्यूज 24. थैंक्स फॉर एवरीथिंग।”

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि, “जून 2025 में संस्थान से अलग होने का निर्णय लिया था। इसके लिए अप्लीकेशन भी तभी लगा दी थी। फिर ये हुआ कि जब सही वक्त आएगा तो छोड़ा जाएगा।

अब जाकर इंतजार खत्म हुआ और लगा की अब यही समय है थोड़ा ठहरकर आगे की इनिंग्स के लिए निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास कई विकल्प हैं। जिसमें से एक वकालत भी है। एक दूसरा विकल्प एकेडमिक भी है।”

आपको बता दें कि प्रभाकर कुमार मिश्रा लॉ ग्रेजुएट हैं। और लंबे वक्त तक दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को न्यूज़24 के लिए कवर करते रहे हैं।

देखें वीडियोhttps://www.facebook.com/share/v/18Au8v8wi8/?mibextid=wwXIfr


संक्षिप्त परिचय

प्रभाकर कुमार मिश्रा दिल्ली बेस्ड पत्रकार हैं, जिनकी जड़ें बिहार के गोपालगंज से जुड़ी हैं। सुप्रीम कोर्ट रिपोर्टर के रूप में उन्होंने अयोध्या टाइटल सूट की विस्तृत कवरेज की। इसी अनुभव और कहानी को उन्होंने अपनी पुस्तक में दर्ज किया है।

उन्होंने एलएलबी और राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल करने के बाद पत्रकारिता में कदम रखा। वर्तमान में वे न्यूज़ 24 टीवी चैनल में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वे विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में कॉलम लिखते हैं तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक के रूप में अध्यापन भी करते हैं, जहाँ से उन्होंने पत्रकारिता का अपना पाठ्यक्रम पूरा किया था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन