बिहार के सहरसा में मिड डे मिल खाने के बाद कई बच्चों के बीमार पड़ने के मामले की रिपोर्टिंग करने पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार के साथ अस्पताल में मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर पर अस्पताल पहुंचे पत्रकार के साथ हुई कथित मारपीट ने अब मामले को और गंभीर बना दिया है। सवाल है कि बच्चों के बीमार पड़ने की वजह सामने लाने की कोशिश कर रहे पत्रकार को ही अस्पताल में क्यों निशाना बनाया गया?
अनूप नारायण सिंह-
आज प्रभात खबर के रिपोर्टर की धुनाई हुई, कल आपकी बारी है…!
सहरसा सदर अस्पताल में मिड-डे मील से 24 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर कवर करने पहुंचे प्रभात खबर डिजिटल के ब्यूरो चीफ और अन्य पत्रकारों के साथ डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों द्वारा कथित मारपीट और बदसलूकी बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। आरोप है कि पत्रकारों को कमरे में बंद कर धमकाया गया—“हम तुम्हारे बाप हैं, बाहर निकलो…” सबसे बड़ा सवाल यह है कि मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने पीड़ित पत्रकारों से बातचीत तक क्यों नहीं की?
पत्रकार पर हमला सिर्फ एक पत्रकार पर हमला नहीं है। दुर्भाग्य यह है कि आज पत्रकार संगठनों की सामूहिक ताकत कमजोर हो चुकी है। किसी एक पत्रकार की पिटाई पर दूसरे पत्रकार तमाशबीन बने रहेंगे तो याद रखिए—आज उसकी बारी है, कल आपकी भी बारी होगी।
पत्रकारिता में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पत्रकार की गरिमा और सुरक्षा पर समझौता नहीं होना चाहिए।
अब वक्त है चुप्पी तोड़ने का।
आज का दिन देश के पत्रकारों के लिए अच्छा नहीं रहा है। बिहार के सहरसा में मिड डे मिल खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पत्रकार रिपोर्टिंग करने पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर में डाक्टरों ने बलभर पीटा। प्रभात खबर को राज्यसभा उपसभापति हरिबंश जी का अख़बार समझा जाता है।
-आवेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार
“हम तुम्हारे बाप हैं” – डॉक्टर, पत्रकार से।
सहरसा में मिड डे मिल खाने से दर्जनों बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पत्रकार रिपोर्टिंग करने पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट की। प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार को ऑपरेशन थियेटर में बंद कर पीटा।
पहले बच्चों के मरने का इंतजाम करो, फिर कोई पत्रकार रिपोर्ट करे तो उसे पीटो।
निशांत जी इन गुंडे चिकित्सकों पर कोई कार्रवाई होगी?
-सोमू आनंद


