Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

प्रभात खबर में सर्विस एक्सटेंशन का दौर, नए लोगों के अवसर प्रभावित

रांची स्थित प्रभात खबर समूह में शीर्ष पदों पर कार्यरत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को सेवा अवधि विस्तार (सर्विस एक्सटेंशन) दिया गया है। इसमें कार्यकारी निदेशक, प्रधान संपादक और स्टेट हेड स्तर के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से रिटायरमेंट के बाद भी एक्सटेंशन मिलने की वजह से संस्थान में नई पीढ़ी के पत्रकारों और अधिकारियों को अवसर कम मिल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को लगातार चार वर्षों से सेवा विस्तार दिया जा रहा है। कार्यकारी निदेशक आर.के. दत्ता और स्टेट हेड विजय पाठक को भी रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन मिला है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी कई वरिष्ठ पदों पर सेवा विस्तार की व्यवस्था जारी है।

प्रबंधन सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के बनाए गए इस एक्सटेंशन कल्चर के चलते संस्थान में ताजगी और ऊर्जा का अभाव महसूस हो रहा है। कई कर्मचारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से कार्य संस्कृति पर असर पड़ रहा है और संगठन के अंदर गुटबाज़ी एवं असंतोष की स्थिति बन रही है।

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल में कर्मचारियों का एरियर भुगतान लंबित रहा, जबकि वरिष्ठ स्तर पर कई अधिकारियों को वाहन सुविधा प्रदान की गई। इस दोहरी नीति को लेकर भी असंतोष बढ़ा है।

संस्थान से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि इस स्थिति पर समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन की विकास गति और वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन