Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार के पत्रकार प्रवीण गोविंद को जान से मारने की धमकी मिली

प्रभात खबर सुपौल (बिहार) के प्रभारी प्रवीण गोविंद को जान से मारने की धमकी मिली है. प्रवीण पांच माह पहले तक दैनिक जागरण किशनगंज के प्रभारी हुआ करते थे. प्रवीण 1996 से पत्रकारिता कर रहे हैं और निर्भीक पत्रकारिता करने के कारण उन पर तीन-चार बार हमला भी हो चुका है. इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

प्रभात खबर सुपौल (बिहार) के प्रभारी प्रवीण गोविंद को जान से मारने की धमकी मिली है. प्रवीण पांच माह पहले तक दैनिक जागरण किशनगंज के प्रभारी हुआ करते थे. प्रवीण 1996 से पत्रकारिता कर रहे हैं और निर्भीक पत्रकारिता करने के कारण उन पर तीन-चार बार हमला भी हो चुका है. इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज है.

अब एक बार फिर उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. पूर्व के एक भी मामले में आजतक पुलिस थाने ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे निराश प्रवीण गोविंद ने अब थाने में रिपोर्ट लिखाने से मना कर दिया. उनका कहना है कि पुलिस का रवैया बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक के जो भी रिपोर्ट दर्ज कराए गए हैं, उस पर उचित कार्रवाई नहीं हुई जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है. प्रवीण गोविन्द से संपर्क 9431413135 के जरिए किया जा सकता है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. सुभाष चंद्रा

    May 27, 2017 at 11:54 am

    प्रवीण जी को मैं कई वर्षों से व्यक्तिगत रुप से जानता हूँ वे वर्ष 2000 मे प्रभात ख़बर पटना मे भी थे ,2001मे उन्होंने दिल्ली मे भी पत्रकारिता की है उन्होंने इस दौरान कई उतार चढाव भी देखे लेकिन कभी भी स्वभिमान के साथ समझौता नहीँ किया , वे दैनिक जागरण के फोर्बिसगंज ,अररिया व किशनगंज के प्रभारी रह चुके हैं और इसी अखबार मे सहरसा ,मुंगेर और भागलपुर मे भी कार्य कर चुके हैं ,स्वभिमान के ही कारण उन्होंने पाँच माह पूर्व दैनिक जागरण छोड़ दिया और अपने गृह जिला सुपौल आ गये ,गृह जिला मे इनकी वापसी कई लोगों को अखड रही है इस बावत उनसे हमारी बात भी हुई है ,वे खादी ,खाकी और कूछ तथाकथित पत्रकार के निशाने पर हैं फिर भी मेरे जैसे लोगों का साथ सदा उनके साथ है मैं बस इतना ही कहूँगा प्रवीण गोविंद संघर्ष करो ज़मीन से जुड़े पत्रकार तुम्हारे साथ है , सुभाष चंद्रा ब्यूरो चीफ कशिश न्यूज सुपौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन