Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रेस क्लब गोरखपुर की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित; अंकज अध्यक्ष, वहाब बने मंत्री

गोरखपुर : प्रेस क्लब गोरखपुर के सत्र 2026 की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी की आज घोषणा की गई, जिसमें श्री अंकज धर द्विवेदी अध्यक्ष और वहाब खान सर्व सम्मति से मंत्री चुने गए. यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रशासनिक संरक्षण श्री रत्नाकर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शील वर्धन प्रताप सिंह और अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति और कनक हरि अग्रवाल, संयुक्त मंत्री हरीश पांडे, संगठन मंत्री अजीत यादव और मौली शेखर सिंह, प्रचार मंत्री जयप्रकाश प्रजापति, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय नवल, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नूतन मिश्रा और श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव, पुस्तकालय मंत्री नीरज सिंह, प्रचार सहायक शशांक श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्यों में अमन मिश्रा, उमेश मिश्रा, सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद अहमद अजीज फ्रेजर और अजय गुप्ता के साथ विधि सलाहकार समिति में श्री रविशंकर पाठक (प्रभारी ) दयाराम सोनकर श्वेता यादव और शशि भूषण ओझा का चयन किया गया है।

मनोनयन पर श्री उदय प्रकाश पांडे, मनोज श्रीवास्तव गणेश, ओंकार सिंह, अरुण सिंह, विजय यादव, मृत्युंजय शंकर सिंहा, शैलेंद्र शैल, नीरज शर्मा, अरकान, रफत, प्रभात गुप्ता मोंटी, दबीर आलम, नीरज श्रीवास्तव, युसूफ वहाब,पंचानन पांडे,आनंद श्रीवास्तव, सूरज शर्मा, मो.युसूफ, प्रवीण और संजीव जायसवाल सहित भारी संख्या में पत्रकारों ने बधाई दी..


अपने गौरवमय अतीत के लिए प्रसिद्ध जनपद की सम्मानित संस्था “प्रेस क्लब, गोरखपुर” का मुझे सर्व सम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया हैं। पत्रकारिता का एक विनम्र विद्यार्थी होने के कारण मेरे लिये यह एक सुखद सूचना हैं। -कुंवर शील वर्धन प्रताप नारायण सिंह

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन