Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्राइम न्यूज़ से ओम प्रकाश जी को दी गई शुभकामनाओं के साथ विदाई, नए सफर की ओर बढ़े कदम

नोएडा: प्राइम न्यूज़ में वरिष्ठ पद पर कार्यरत ओम प्रकाश जी को संस्थान में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान विदाई दी गई। ‘एक विदाई, नई शुरुआत के नाम’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी वरिष्ठ पत्रकार और पूरी टीम मौजूद रही। यह समारोह न्यूज़ स्टूडियो में संपन्न हुआ, जहां वातावरण भावुक और उत्साह से भरा नजर आया।

इस अवसर पर प्राइम न्यूज़ के एमडी और एडिटर-इन-चीफ मनीष कुमार पाण्डेय ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा, “मेरा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि प्राइम न्यूज़ में काम करने वाला हर व्यक्ति न केवल संस्थान के लिए बेहतर करे, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए। ओम प्रकाश जी ने हमारे साथ जो सफर तय किया है, वह प्रेरणादायक है। हमें खुशी है कि वे अपने करियर में एक और बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहे हैं।”

अपनी विदाई से अभिभूत होकर ओम प्रकाश जी ने संस्थान और मनीष कुमार पाण्डेय जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अपने 30 साल के लंबे पत्रकारिता करियर में मैंने कई संस्थानों में काम किया है, लेकिन इस तरह का सम्मान और प्यार भरा फेयरवेल मुझे कहीं नहीं मिला। प्राइम न्यूज़ ने जो सम्मान मुझे दिया है, उसके लिए मैं संस्थान का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।”

ओम प्रकाश जी प्राइम न्यूज़ की अपनी पारी को विराम देकर अब एक महत्वपूर्ण सरकारी असाइनमेंट पर जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में पूरी टीम ने उन्हें केक काटकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के सभी साथियों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया और कहा कि उनके नेतृत्व ने पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने में मदद की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन