Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पंजाब केसरी के संपादक पर मंत्री समर्थकों ने लगाया ब्लैकमेंलिंग का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

kesri protest

रेवाड़ी। पंजाब केसरी(दिल्ली) के संपादक अश्वनी चोपड़ा के खिलाफ मंगलवार को, केन्द्रीय मंत्री इन्द्रजीत सिंह के हजारों समर्थकों का जमकर गुस्सा फूटा। मंत्री समर्थकों ने शहर में अश्वनी चोपड़ा के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ उन पर कांग्रेस पार्टी के साथ मिले होने के आरोप लगाए, बल्कि उन पर पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप भी लगाए।

पंजाब केसरी अखबार के कार्यालय के सामने समाचार पत्र की प्रतियां जलाते हुए राव इन्द्रजीत सिंह समर्थकों ने आरोप लगाए कि अश्वनी चोपड़ा काफी समय से ब्लैकमेलिंग की पत्रकारिता करते रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके काले कारनामें वर्षो से देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ब्लैकमेलरों के खिलाफ प्रैस काउंसिल ऑफ इंडिया को तत्काल कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि अश्वनी चोपड़ा सभ्य लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। बाद में इन्हीं लोगों के दम पर वह अपनी घटिया करतूतों को अंजाम देते हैं। राव इन्द्रजीत सिंह समर्थकों ने घोषणा की कि वे भविष्य में अश्वनी चोपड़ा के अखबार का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे और जिले के लोगों को भी इस भ्रमित अखबर से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अश्वनी चोपड़ा अंदरखाने में कांग्रेसी नेताओं से मिले हुए हैं। यही कारण है कि वह उन नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके राजनैतिक जीवन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। ईमानदार छवि के नेताओं को बदनाम करके चोपड़ा अपनी रोटियां सेंकने की कुचेष्टा कर रहे हैं।

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन