Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (69) : Pulitzer पुरस्कार न पुलित्जर है, न पुलित्ज़र…

नीरेंद्र नागर-

अमेरिका की कलंबिया यूनिवर्सिटी हंगारी-अमेरिकी राजनीतिज्ञ और समाचार पत्र प्रकाशक Joseph Pulitzer के नाम पर हर वर्ष पत्रकारिता, कला और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पुरस्कार देती है। इन्हें Pulitzer पुरस्कार कहा जाता है। हर साल जब ये पुरस्कार घोषित होते हैं, तब हिंदी मीडिया में भी इनकी ख़बरें आती हैं जहाँ इसे लिखा जाता है पुलित्जर। नवभारत टाइम्स जैसे कुछ संस्थान ‘ज’ में नुक़्ता लगाकर इसे पुलित्ज़र भी लिखते हैं।

लेकिन यह सही उच्चारण नहीं है। कारण यह कि Joseph Pulitzer हंगरी के थे और हंगारी भाषा में tz का उच्चारण ‘त्स’ जैसा होता है। ख़ुद Joseph Pulitzer अंग्रेज़ी में अपने सरनेम का उच्चारण पुलिट्सर करते थे। इसकी पुष्टि ख़ुद उनकी बहू ने एक इंटरव्यू में की है जब एक मीडिया संस्थान ने उनसे इसके बारे में पूछा। बहू ने बताया कि Joseph Pulitzer अपने सरनेम का उच्चारण समझाने के लिए अंग्रेज़ीभाषियों को Pull it Sir (पुल इट् सर) बोलने को कहते थे।

ऑक्सफ़र्ड जैसे प्रतिष्ठित शब्दकोश और विकिपीडिया पर भी Pulitzer का यही उच्चारण दिया हुआ है – पुलिट्सर।

यानी Pulitzer का सही उच्चारण न तो पुलित्जर है, न ही पुलित्ज़र जो कि हिंदी मीडिया में लिखा जा रहा है। उसे या तो पुलिट्सर (अंग्रेज़ी उच्चारण) लिखा जाना चाहिए या पुलित्सर जो हंगारी उच्चारण का निकटतम हिंदी लिप्यंतर है।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (68) : Venezuela का नाम सारा हिंदी मीडिया ग़लत लिख रहा है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. आसिफ़ खान

    January 20, 2026 at 8:00 am

    पुलित्ज़र अमेरिकन उच्चारण है जबकि पुलित्सर कोई उच्चारण नहीं है… इस शब्द का सही उच्चारण पुलित्ज़ा…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन