Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

शब्दचर्चा (68) : Venezuela का नाम सारा हिंदी मीडिया ग़लत लिख रहा है!

नीरेंद्र नागर-

इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देश VENEZUELA ख़बरों में है क्योंकि उसके राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना ने अगवा कर लिया है। इससे जुड़ी ख़बरों में सारा हिंदी मीडिया Venezuela को वेनेजुएला या वेनेज़ुएला लिख रहा है। कहीं-कहीं वेनिजुएला या वेनीजुएला भी दिखे। लेकिन ये सारे ग़लत उच्चारण हैं।

स्पष्ट है कि हिंदी मीडिया Venezuela की अंग्रेज़ी स्पेलिंग के हिसाब से हिंदी में इसकी वर्तनी तय कर रहा है। लेकिन अंग्रेज़ी में भी इसका उच्चारण वह नहीं है जो नज़र आता है। अंग्रेज़ी में Venezuela का उच्चारण है वेनिज़्वेला।

अगर आप सोच रहे हैं कि हिंदी की स्पेलिंग अंग्रेज़ी नहीं, बल्कि स्थानीय उच्चारण से प्रभावित होगी तो आप और भी ग़लत हैं। Venezuela का स्थानीय स्पैनिश उच्चारण तो और अलग है।

स्पैनिश में Venezuela का उच्चारण है बेनेस्वेला। यानी V का उच्चारण है ‘ब’ और Z का उच्चारण है स।

इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। समय और जगह के साथ-साथ वर्णों के उच्चारण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। जैसे किसी भाषा में J का उच्चारण ‘ज’ होता है, किसी में ‘य’ और किसी में ‘ह’।

आपमें से जिन्हें न मालूम हो, उनको बता दूँ कि अंग्रेज़ी में B का उच्चारण ‘ब’ है, लेकिन ग्रीक में B का उच्चारण ‘व’ होता है। इसलिए यदि स्पैनिश में V का उच्चारण ‘ब’ है तो यह कोई अनोखी बात नहीं है।

पिछली शब्दचर्चा…

शब्दचर्चा (67) : GENEVA की स्पेलिंग के मामले में मीडिया ने ग़ज़ब खिच़ड़ी पकाई!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन