Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने छोड़ा अमर उजाला, अब यूपी सूचना विभाग होगा उनका नया दफ्तर!

Close-up of a man with a dark mustache in a car, looking at the camera with a neutral expression.

अमर उजाला कानपुर के चीफ रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी के बारे में सूचना है कि वह संस्थान से अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कल मंगलवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया है।

पुष्पेंद्र अमर उजाला बरेली से ट्रांसफर होकर कानपुर आए थे। अच्छे रिपोर्टरों में शुमार हैं। ताजा इनपुट ये है कि वे अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीआर वर्क देखेंगे। उनका नया दफ्तर अब उत्तर प्रदेश सूचना विभाग में होगा।

अमर उजाला से पहले वह दैनिक भास्कर में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत रह चुके हैं।

बताते चलें कि पुष्पेंद्र त्रिपाठी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें अखबारों में काम करने और ब्यूरो चीफ के तौर पर पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता में हेडलाइन राइटिंग, रिपोर्टिंग, अखबार पत्रकारिता, डेटा एनालिसिस और राजनीतिक रिपोर्टिंग शामिल है।

उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता/मीडिया से संबंधित शिक्षा प्राप्त की है। राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग के साथ-साथ न्यूज़ डेस्क और अखबारी पत्रकारिता की बारीकियों में भी उनकी मजबूत पकड़ है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन