Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गुलामी का बांड भराने पर ‘आर भारत’ चैनल में विद्रोह, कइयों ने दिया इस्तीफा

अर्णब गोस्वामी के चैनल आर भारत में इन दिनों अफरातफरी का आलम है. कभी खुद पत्रकार रहे अर्णब गोस्वामी इन दिनों अपने ही पत्रकारों का खून पीने के लिए कुख्यात हो गए हैं. वे अपने चैनल के कर्मियों से गुलामी का एक ऐसा बांड भरवा रहे हैं जिसे कतई कोई स्वाभिमानी मीडियाकर्मी नहीं भरेगा.

इस बांड में बहुत सी ऐसी बातें हैं जो आम पत्रकारों के खिलाफ जाती हैं. बांड में क्या क्या खास बातें हैं, इसको लेकर भड़ास पर खबर का प्रकाशन पहले ही किया जा चुका है.

नई सूचना ये है कि आर भारत चैनल में भगदड़ मच गई है. छह महीने का नोटिस पीरियड और एक साल तक कहीं अन्य जॉब न करने वाले बांड के तुगलकी नियमों से नाराज मीडियाकर्मियों ने चैनल को गुडबाय कहना शुरू कर दिया है.

आधे से ज्यादा कर्मियों ने इस बांड पर साइन करने से मना कर दिया है.

करीब दर्जन भर मीडियाकर्मियों ने चैनल से इस्तीफा दिया है और कई लाइन में हैं.

संयोग ये है कि इन्हीं दिनों टाइम्स ग्रुप का नया हिंदी चैनल लांच होने के लिए भर्ती अभियान चल रहा है. इसलिए आर भारत से जा रहे कर्मी टाइम्स नाऊ हिंदी के वरिष्ठों के संपर्क में बने हुए हैं.

आर भारत से इस्तीफा देने वाले जिन कुछ लोगों के नाम पद का पता चला है, वे इस प्रकार हैं-

Manoj Jha – Output

Mohit- Pcr

Abhishek- Production

Rishabh- Production

Vipin- Production

Sandeep – input

4 Anchors भी

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

अर्नब गोस्वामी तो अपने मीडियाकर्मियों का खून पीने पर आमादा है, ले आया गुलामी का बांड!

देखें रिपब्लिक भारत की तरफ से कर्मचारियों को क्या मेल भेजा गया है!

टाइम्स ग्रुप के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज़ चैनल को मिल गया संपादक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन