Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स ग्रुप के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज़ चैनल को मिल गया संपादक!

बड़ी खबर आज तक न्यूज़ चैनल से आ रही है। पता चला है कि इस ग्रुप के ये ‘तेज’ नामक चैनल के हेड संजय सिन्हा इस्तीफा दे चुके हैं. वे टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के नए लांच होने वाले हिंदी न्यूज चैनल के संपादक बनाए गए हैं.

बताया जा रहा है कि संजय सिन्हा एक जून से टाइम्स नाऊ हिंदी न्यूज चैनल का काम संभाल लेंगे. आजतक समूह में वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. टीवी टुडे ग्रुप में उनका पद सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर का था.

संजय आजतक चैनल के साथ लगभग सोलह वर्ष तक रहे. वे यहां वर्ष 2005 के अगस्त महीने में आए थे. आजतक से पहले वे दो वर्ष तक सहारा इंडिया के न्यूज चैनल में रहे जहां आखिरी जिम्मेदारी उनकी आउटपुट हेड की थी. उसके पहले वे जी न्यूज में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में कार्यरत रहे. जी में वे कुल तीन साल नौ महीने तक रहे.

ज्ञात हो कि संजय सिन्हा पहले प्रिंट मीडिया में थे. वे जनसत्ता अखबार में लंबे समय तक कार्यरत रहे. पूरे ग्यारह साल आठ महीने. करियर की शुरुआत उन्होंने जनसत्ता अखबार से ही की थी. इसके बाद टीवी के हिस्से बने और जी न्यूज से सहारा समय होते हुए आजतक पहुंचे.

पत्रकारिता की पढ़ाई संजय सिन्हा ने आईआईएमसी से की थी. उनका बैच वर्ष 1988-1989 का था.

सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक में संजय सिन्हा के लेखन की अच्छी खासी फालोइंग है. संजय यहां पर रोज एक प्रेरणादाई सत्यकथा सुनाते हैं जिसे हजारों लाइक-कमेंट-शेयर मिलते हैं.

उल्लेखनीय है कि टाइम्स ग्रुप काफी समय से अपना हिंदी न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी कर रहा है. संजय सिन्हा की संपादक के रूप में तैनाती से यह स्पष्ट है कि ये चैनल अब जल्द मूर्त रूप ले लेगा.

संजय सिन्हा की तैनाती से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे न्यूज चैनलों के बने-बनाए ट्रेंड पर न चलते हुए अपनी पिच खुद तैयार करेंगे. संजय संवेदना, सरोकार और कहानी को अच्छे से समझते हैं. इसके इस्तेमाल से वो भारतीय हिंदी दर्शकों को नए सिरे से कनेक्ट कर सकते हैं.

संबंधित खबर-

टाइम्स आफ इंडिया वाले ‘नवभारत टाइम्स’ नाम से हिंदी न्यूज चैनल शुरू करेंगे!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Nirdosh Sirvastva

    May 28, 2021 at 9:48 pm

    टाइम्स न्यूज के हिंदी न्यूज चैनल में क्या बिना सिफरिश के भी नौकरी मिलेगी, क्यों टाइम्स हिंदी न्यूज चैनल कहीं भी वैंकसी के बारे नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है ।हम पत्रकार लोग क्या करें जिनकी कोरोना में नौकरी चली गई और नौकरी के लिए आवेदन करते हैं मेरी‌‌ आखिरी नौकरी इन शार्ट में थी, उसके बाद से फ्रीलांसर काम किया है इनपुट डिपार्टमेंट में अनुभव है बताओं बड़े चैनल वालों बिना सिफरिश के नौकरी है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन