Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण नोएडा को झटके पर झटका, राहुल के बाद दृगराज और सुनील ने दिया इस्तीफा

सुनील मिश्रा और दृगराज मद्धेशिया : साथ-साथ थे हम, साथ-साथ चल पड़े…

दो वरिष्ठ साथियों ने दैनिक जागरण नॉएडा को अलविदा कह दिया है। फ्रंट पेज इंचार्ज दृगराज मद्धेशिया और आउटपुट का काम देख रहे सुनील मिश्रा ने संस्थान को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। दोनों न्यूज़ नेशन से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अच्छी पकड़ रखने वाले मद्धेशिया ने अपने करियर की शुरुआत सहारा समय चैनल से की थी। रायपुर छत्तीसगढ़ से प्रसारित वॉच न्यूज़ में बतौर प्रोड्यूसर शानदार पारी खेलने के बाद वह हिंदुस्तान बरेली में लंबे समय तक टिके रहे। क़रीब डेढ़ साल पहले उन्होंने दैनिक जागरण नॉएडा में चीफ़ सबएडिटर के रूप में ज़्वाइन किया।

वहीं, सुनील मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से ही की थी। बरेली हिंदुस्तान में क़रीब आठ साल की लंबी पारी खेलने के बाद नौ महीने पहले ही उन्होंने ने जागरण का दामन थामा था। अब न्यूज़ नेशन के वेब पोर्टल NewsState.com में वह बतौर डीएनइ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

एक साथ दो दिग्गजों का जागरण छोड़ना संस्थान को बड़ा झटका माना जा रहा रहा है। जागरण नॉएडा से ही पिछले हफ़्ते राहुल श्रोत्रिय ने भी अपना नाता तोड़ लिया। हरियाणा डेस्क पर बतौर जूनियर सब के रूप में काम कर रहे राहुल ने अब अमर उजाला का दामन थामा है। उन्हें यहाँ सब एडिटर बनाया गया है।

ज्ञात हो कि दैनिक जागरण नोएडा का माहौल काफी समय से ऐसा बना हुआ है कि यहां टैलेंटेड युवा पत्रकार टिक नहीं पाते. उन्हें कुछ मठाधीश तरह-तरह से इतना प्रताड़ित करते हैं कि अंतत: दूसरा विकल्प देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन