Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कांग्रेस के इस दिग्गज वकील ने तो पहले ही कह दिया था सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिल जाएगी!

राहुल गांधी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी करने पर राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान अपमानजनक नहीं था. राहुल को कम सजा भी दी जा सकती थी. अधिकतम सजा देने का क्या कारण था… ट्रायल कोर्ट ने सजा तो सुनाई, लेकिन कारण नहीं बताया. यह सब कहते हुए राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी.

इस तरह अब जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है और इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी बहाल होगी तो याद करें ये बातें भड़ास4मीडिया से बातचीत में बहुत पहले ही सामने आ गईं थीं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने की भविष्यवाणी कांग्रेस के सांसद और दिग्गज वकील विवेक तन्खा ने पहले ही कर दी थी. देखें उनका कुछ रोज पुराना वीडियो…

नीचे दिए वीडियो में चार मिनट अट्ठाइस सेकेंड के बाद राहुल गांधी की सदस्यता के मुद्दे पर विवेक तन्खा को सुनें…

Vivek Tankha Video on Rahul Gandhi


मूल खबर-

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सांसदी बहाल हो जाएगी, पूरे आश्वस्त हैं वरिष्ठ वकील और कांग्रेसी सांसद विवेक तनखा! https://www.bhadas4media.com/rajya-sabha-sansad-aur-supreme-court-vakil-vivek-tankha-se-baatchit/


गिरीश मालवीय की टिप्पणी-

आज के फैसले की ख़ास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट जानना चाहता है कि राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई?

आप किसी भी समझदार व्यक्ति से बात कर के देख लीजिए वो यही बोलेगा कि राहुल गांधी को गलत फंसाया गया था मानहानि के केस में दो साल की जेल की सजा आज तक किसी को देते न देखा गया न सुना गया और वो भी एक साधारण सी बात पर जो लाखों लोगो द्वारा कही सुनी जाती है।

दरअसल एक बात यहां समझना जरूरी है कि आपराधिक मानहानि में 2 साल की सजा अधिकतम सजा होती है और दो साल की सजा के बाद ही आपकी संसद सदस्यता खत्म की जा सकती है।

’लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) के अनुसार, जिस क्षण किसी संसद सदस्य को किसी भी अपराध में दोषी करार दिया जाता है, और कम से कम दो साल कैद की सज़ा सुनाई जाती है, वह संसद सदस्य रहने के लिए अयोग्य हो जाता है और यहां अधिकतम ही सजा राहुल गांधी को सुनाई गई।

गुजरात की अदालत ने उन्हें यह सजा देकर बताया कि वह किसके निर्देशों पर चल रही थीं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में उसके आदेश पर टिप्पणी कर के उपरोक्त तथ्य को स्पष्ट कर दिया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन