Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अजीत अंजुम, साक्षी जोशी, अभिसार शर्मा ने राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कवर करने से क्यों कर दिया था इनकार!

राहुल गांधी की चर्चित भारत जोड़ो यात्रा खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन इस यात्रा से संबंधित एक नई जानकारी का खुलासा इन दिनों में हुआ है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कवर करने अजीत अंजुम, साक्षी जोशी, अभिसार शर्मा आदि नहीं पहुंचे थे. इस बारे में जब भड़ास ने पड़ताल की तो पता चला कि राहुल की यात्रा के प्रबंधकों ने कुछ ऐसी शर्त रख दी थी जिससे कई पत्रकारों ने यात्रा को कवर करने से इनकार कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के प्रबंधकों ने यात्रा कवर करने वाले यूट्यूबर पत्रकारों के सामने एक अजीब शर्त रख दी थी. शर्त ये कि जो भी पत्रकार यात्रा कवर करेगा, उसे अपने वीडियो कंटेंट को अपने यूट्यूब चैनल पर डालने से चौबीस घंटे पहले राहुल गांधी की टीम को देना होगा और ये कंटेंट कांग्रेस पार्टी के यूट्यूब चैनल पर चलाया जाएगा. फिर चौबीस घंटे बीतने के बाद इस कंटेंट को कवर करने वाला पत्रकार अपने चैनल पर डाल सकेगा.

मतलब सीधा सा है. कंटेंट बनाएगा पत्रकार, और उसका आनंद उठाएंगे दूसरे लोग. चौबीस घंटे बीतते बीतते यह कंटेंट बहुत से लोग अपने मानेटाइज चैनल पर लगा देंगे और उस कंटेंट पर उनका कापीराइट हो जाएगा. इसके बाद अगर यात्रा कवर कर कंटेंट तैयार करने वाला पत्रकार अपने चैनल पर लगाएगा तो यूट्यूब इसे चोरी का कंटेंट या कॉपी किया हुआ कंटेंट मानकर नोटिस जारी कर सकता है.

यही कारण है कि इस घटिया शर्त को मानने से साक्षी जोशी, अजीत अंजुम, अभिसार शर्मा जैसे बड़े पत्रकारों ने इनकार कर दिया. इसी वजह से इन लोगों ने राहुल गांधी की टीम द्वारा यात्रा कवरेज के लिए आमंत्रण मिलने के बावजूद यात्रा को नहीं कवर किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन