Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रायपुर में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट : ‘आने दो शासन में, रशियन बाटेंगे राशन में’

जयदास मानिकपुरी-

रायपुर में विदेशी युवतियों के जरिए संचालित सेक्स रैकेट पर हालिया रिपोर्ट प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करती है। उज्बेकिस्तान, रूस से लड़कियों की नियमित आवाजाही सवाल खड़े करती है कि यह गिरोह कितने बड़े स्तर पर काम कर रहा है और स्थानीय पुलिस व प्रशासन इसे रोकने में क्यों नाकाम है? होटल और फार्म हाउसों पर होने वाली वीकेंड पार्टियों के पीछे क्या राजनीतिक या आर्थिक संरक्षण है?

यही कारण है कि ‘आने दो शासन में, रशियन बाटेंगे राशन में’ जैसी कहावतें तंज के रूप में गूंजती हैं। यह न सिर्फ प्रशासनिक विफलता है, बल्कि समाज में नैतिक पतन और अवैध धंधों को बढ़ावा देने का संकेत भी है। सरकार और पुलिस को चाहिए कि वे इस गिरोह के सरगनाओं पर नकेल कसें और रायपुर को इस तरह की गतिविधियों से मुक्त करें। वरना यह कहावत सिर्फ व्यंग्य नहीं, बल्कि हकीकत बन जाएगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन