Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारतीय-अमेरिकी फोटो रिपोर्टर राजन देवदास का निधन

वाशिंगटन। अमेरिका-भारत संबंधों के कई ऐतिहासिक क्षणों को अपने कैमरे में कैद कर चुके भारतीय मूल के जानेमाने फोटो-पत्रकार राजन देवदास का निधन हो गया है। पद्मश्री से सम्मानित देवदास का बीते शुक्रवार को ग्रेटर वाशिंगटन के हिब्य्रू होम में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया।

वह 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और आठ बच्चे शामिल हैं। अपने पांच दशक से अधिक समय के कॅरियर में देवदास ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक हर भारतीय प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे को कवर किया। एक फोटो पत्रकार के तौर पर उन्होंने जॉन एफ कैनेडी से लेकर जॉर्ज बुश तक कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों को अपने कैमरे में कैद किया।

अमेरिका में भारत की राजदूत रह चुकीं निरूपमा राव ने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों के अद्भुत इतिहासकार थे। उनके पास कैनेडी प्रशासन के समय भारत के राजदूत बी के नेहरू के काल से लेकर हाल तक के दोनों देशों के संबंधों की कई यादें थीं। इसने उन्हें दूतावास में मीडिया संबंधित कामों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में उन्हें भारत का नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया गया था। सेहत की मजबूरी के चलते वह भारत नहीं जा सके। इसके बाद उस वक्त के भारतीय राजदूत ललित मान सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन