Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राजदीप सरदेसाई के इस्तीफे की खबर झूठी

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे ग्रुप के प्रमुख चेहरों में से एक, राजदीप सरदेसाई के ‘इस्तीफ़े’ या ‘रिटायरमेंट’ की ख़बरों को खुद राजदीप ने खारिज कर दिया है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके साठ वर्ष की उम्र पूरी होने के बहाने यह अफ़वाह उड़ाई जा रही थी कि उन्होंने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया है।

लेकिन राजदीप ने अपने कल के शो में साफ़ कर दिया कि वे न तो कहीं जा रहे हैं और न ही ‘शांत’ हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा – “साठ का ज़रूर हुआ हूँ, लेकिन अभी न थका हूँ, न रुका हूँ।”

माना जा रहा है कि यह अफ़वाह एक सुनियोजित तरीके से फैलाई गई, जिसके पीछे राजनीतिक मकसद हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की आईटी सेल पर इस तरह की अफ़वाह फैलाने का संदेह जताया जा रहा है, जिससे एक निष्पक्ष और मुखर पत्रकार की साख को नुकसान पहुंचाया जा सके।

राजदीप सरदेसाई देश के उन गिने-चुने पत्रकारों में हैं जो सत्ता से असहमत राय रखने से नहीं चूकते। उनका अनुभव, निष्पक्षता और तीखे सवाल पूछने का अंदाज़ उन्हें भीड़ से अलग करता है।

इस अफ़वाह के जरिए यह भी देखा गया कि किस तरह उम्र को बहाना बनाकर एक पत्रकार की सक्रियता और प्रभाव को कम आंकने की कोशिश की गई। लेकिन राजदीप के जवाब ने यह साबित कर दिया कि वे अब भी पत्रकारिता की लड़ाई में पूरे जोश के साथ मैदान में हैं।

देखें राजदीप का यह वीडियो…

ये भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन