Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पत्रकार राजीव शर्मा ने भरतपुर में शुरू किया संवाद4यू डॉट कॉम

भरतपुर। पूर्वी राजस्थान के सिंहद्वार और लोहागढ़ के नाम से विख्यात भरतपुर जिले में आमजन के लिए संवाद करने का एक नया मंच मिला है। संवाद फाउंडेशन सोसायटी द्वारा सोशल मीडिया पर संवाद4यू डाटकॉम बेवसाइट और संवाद4यू फेसबुक पेज नामक मंच की स्थापना करीब तीन माह पहले की गई है। इस अल्प अवधि में ही लोगों का इस मंच को खूब प्यार मिला है।

संवाद4यू डाट काम वेबसाइट से बड़ी संख्या में पाठक जुड़ चुके हैं। इसके फेसबुक पेज के तीस हजार से अधिक फोलोअर हैं। मंच की खूबी यह है कि यह आमजन के लिए संवाद करने का खुला माध्यम है जहां बिना किसी भेदभाव के सभी को अपनी बात कहने का अवसर उपलब्ध कराया जाता है।

इस मंच की स्थापना पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशक से जुड़े भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र के गांव कनावर निवासी राजीव शर्मा ने की है। राजीव विभिन्न राज्यस्तरीय प्रमुख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और बेवसाइट पर अपनी लेखनी का लोहा मनवा चुके हैं। इस दौरान इन्होंने सामाजिक क्षेत्र की खबरों को अपनी प्राथमिकता में रखा। इसके लिए राजस्थान पत्रिका के साथ काम करते हुए उन्हें मुख्य संपादक के स्तर पर सम्मानित किया गया। संवाद4यू डाट काम वेबसाइट के डेवलपर और तकनीकी प्रभारी आयुष सिंह हैं जो नोएडा में निवास करते हैं.

संवाद4यूडाट काम यूं तो 18 कैटेगिरी में प्रकाशित वेबसाइट है जिसमें 3 कैटेगिरी बियावान में शोर, शिक्षा शिक्षक और आपका मीडिया में विशेष रूप से कवरेज किया जाता है। बड़ी बात ये रही कि बियावान में शोर कैटेगिरी में लगातार समाचारों का प्रकाशन करने पर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से बाकायदा संवाद4यू डाट काम की कवरेज को आधार बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर के द्वारा एक विद्यालय के संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करने और अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विद्यालय की बालिका को सम्मान देने से जुडे प्रकरण की जांच कराने को मजबूर होना पड़ा।

संवाद फाउंडेशन सोसायटी द्वारा लांच किए गए पोर्टल संवाद4यूडाट काम का संचालन करने वाले राजीव शर्मा से सम्पर्क 9950943140 या [email protected] के जरिये किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Anand Sharma

    October 28, 2019 at 7:40 am

    Very good

    • सुबोध चंसोरिया सचिव राजस्थान कांग्रेस विधि मानवाधिकार

      December 18, 2019 at 8:57 am

      बेहद ही सराहनीय कार्य पत्रकारिता में बिना cut paste की news लोगों तक पहुंचाने के लिए आभार शुभकामनाएं

  2. Ravi Soni

    November 2, 2019 at 7:53 am

    ❤❤❤good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन