Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

राजेन्द्र यादव हंस सम्मान समारोह-2025 : देखें लिस्ट

नई दिल्ली। साहित्यकार, चिंतक एवं ‘हंस ‘ पत्रिका के पुनर्संस्थापक राजेन्द्र यादव की जयंती पर इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के कमला देवी कॉम्प्लेक्स के मल्टीपर्पज़ हॉल में ‘राजेन्द्र यादव हंस सम्मान समारोह-2025’ का आयोजन हुआ। वर्ष 2013 से हंस पत्रिका की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन शुरू हुआ। पहले यह सम्मान सिर्फ़ कथा विधा में दिया जाता था, पिछले तीन वर्षों से यानी वर्ष 2023 से यह सम्मान कई विधाओं एवं वर्गों में ( कुल 11 सम्मान) दिया जाता है मसलन अनुवाद, कविता, ग़ज़ल, लघुकथा, लेख, समीक्षा, आवरण, विक्रेता, युवा कथा सम्मान, पत्र और कथा।

समारोह की शुरुआत में ‘हंस’ के संपादक संजय सहाय ने राजेन्द्र यादव को याद करते हुए सम्मानों के निर्णायकों का आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने सभी सम्मानों के बारे में जानकारी दी और सम्मान समारोह की भूमिका तैयार की।

इसके उपरांत ‘हंस’ की प्रबंध निदेशक रचना यादव ने इस वर्ष के सम्मान समारोह को अपने परिचित शावक श्रीवास्तव को समर्पित किया, जिनका इस आयोजन में विशेष योगदान रहा और जिनका हाल ही में देहांत हो चुका है, उनको याद किया। साथ ही उन्होंने समारोह के लिए तैयार ऑडियो/वीडियो में प्रयोग आवाज़ों के लिए ग़ज़लकार एवं कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी एवं कवयित्री ममता किरण का आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम के संचालन के लिए नाट्य आलोचक रवीन्द्र त्रिपाठी एवं लेखिका और पत्रकार योगिता यादव को आमंत्रित किया। इसके बाद क्रमानुसार सभी सम्मानों की घोषणा की गई।

इस वर्ष के सम्मानों के विजेता एवं निर्णायकों की सूची निम्नलिखित है :

राजेन्द्र यादव हंस सम्मान – 2025
विजेताओं की सूची :

  1. राजेन्द्र यादव हंस कथा सम्मान
    (दो लोगों को संयुक्त रूप से)
  • श्रीधर करुणानिधि- कहानी – जिग जैग मुहब्बत: (‘हंस’, अगस्त 2024 अंक में प्रकाशित)
  • आलोक रंजन – कहानी – तलईकूत्तल : (‘हंस’, मार्च 2025 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : क्षमा शर्मा, हृषीकेश सुलभ एवं अखिलेश

  1. राजेन्द्र यादव हंस अनुवाद सम्मान
    अनुश्री प्रकाश- निगरानी (जापानी कहानी) : मूल लेखक : सेइचो मात्सुमोतो (‘हंस’, जनवरी 2025 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : मधु बी. जोशी

  1. युवा कथा सम्मान (‘दस्तक’ प्रतियोगिता)
    अरोध कुमार मंडल : कहानी – बगुले
    निर्णायक : प्रत्यक्षा
  2. राजेन्द्र यादव हंस कविता सम्मान
    राधेश्याम तिवारी – कविता – लौटना : (‘हंस’, जनवरी 2025 अंक में प्रकाशित)
    निर्णायक : राधेश्याम तिवारी
  3. राजेन्द्र यादव हंस लेख सम्मान
    अशोक कुमार – लेख – आधुनिक दर्शन की विकास-यात्रा-5 : (‘हंस’, जून 2025 अंक में प्रकाशित)
    निर्णायक : पुरुषोत्तम अग्रवाल
  4. राजेन्द्र यादव हंस समीक्षा सम्मान
    रश्मि रावत – डरों का डेरा- (किताब : सुखी घर सोसाइटी, लेखक : विनोद दस) (‘हंस’, फ़रवरी 2025 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : रोहिणी अग्रवाल

  1. राजेन्द्र यादव हंस ग़ज़ल सम्मान
    सिराज फ़ैसल ख़ान : ग़ज़ल (‘हंस’ , अगस्त 2024 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : खालिद महमूद

  1. राजेन्द्र यादव हंस लघुकथा सम्मान
    संदीप तोमर – खबर की खबर : (‘हंस’, नवंबर 2024 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : गीताश्री

  1. राजेन्द्र यादव हंस आवरण सम्मान
    नरेन्द्र नागदेव (‘हंस’, मार्च 2025 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : लीलाधर मंडलोई

  1. राजेन्द्र यादव हंस पत्र सम्मान
    शरद गुप्त ‘शरद’ : (‘हंस’, अप्रैल 2025 अंक में प्रकाशित)

निर्णायक : वीना उनियाल

  1. राजेन्द्र यादव हंस विक्रेता सम्मान
    संजीव कालरा- संजीव ट्रेडर्स, नई दिल्ली

निर्णायक : हारिस महमूद

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन