Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

राजेश विक्रांत व्यंग्य लेखन में बेजोड़ : संजीव

मुंबई : कवि-पत्रकार और महाराष्ट्र टीवी के कांसेप्ट एडिटर अमर त्रिपाठी के नेतृत्व एवं ‘दोपहर का सामना’ के मुख्य उप सम्पादक अभय मिश्र के अतिथि सम्पादन में विलेपार्ले के सन्यास आश्रम सभागार में राजेश विक्रांत के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित ‘राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक विकलांग की पुकार” के “बन्धु विशेषांक” का विमोचन हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथाकार संजीव ने कहा कि राजेश विक्रांत व्यंग्य लेखन में बेजोड़ हैं।

मुंबई : कवि-पत्रकार और महाराष्ट्र टीवी के कांसेप्ट एडिटर अमर त्रिपाठी के नेतृत्व एवं ‘दोपहर का सामना’ के मुख्य उप सम्पादक अभय मिश्र के अतिथि सम्पादन में विलेपार्ले के सन्यास आश्रम सभागार में राजेश विक्रांत के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित ‘राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक विकलांग की पुकार” के “बन्धु विशेषांक” का विमोचन हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथाकार संजीव ने कहा कि राजेश विक्रांत व्यंग्य लेखन में बेजोड़ हैं।

 

‘दोपहर का सामना’ अखबार के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल ने कहा कि राजेश विक्रांत एक प्रतिबद्ध और कर्मठ लेखक हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से पत्थर को भी सोना बनाने की कला में महारत रखते हैं। वे हर विषय पर अपनी सटीक बात कहते हैं जो पाठकों के मन मस्तिष्क में तुरंत उतर जाता है। अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र और महाराष्ट्र टीवी के मुख्य सम्पादक राजदिल जमादार ने  भी अपने विचार रखे। अमेठी से पधारे राजेश विक्रांत के बड़े भाई पण्डित राजेन्द्र मिश्र ने बचपन की यादें ताजा करते हुए राजेश को सतत लेखन करने के लिए प्रोत्साहित किया और आशीर्वचन दिए।

समारोह में मुख्य अतिथि संन्यास आश्रम के महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि, प्रख्यात साहित्यकार संजीव, कवि पं. किरण मिश्र अयोध्यावासी, आशीर्वाद के निदेशक डॉ. उमाकांत वाजपेयी, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल, मी मराठी लाइव के मुख्य मार्केटिंग हेड डॉ. आदर्श मिश्र, लेमन न्यूज चैनल के मुख्य कार्यकारी संपादक सैयद सलमान, पं. राजेंद्र मिश्र, महाराष्ट्र टीवी के राजदिल जमादार मौजूद रहे।

विश्वेश्वरानंद गिरि ने कहा कि पत्रकार तो महानगर में सैकड़ों हैं लेकिन राजेश विक्रांत ने अपनी लेखनी के जरिए इस क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी है। हंस के पूर्व कार्यकारी सम्पादक साहित्यकार संजीव ने कहा कि राजेश विक्रांत व्यंग्य लेखन में बेजोड़ हैं। किरण मिश्र अयोध्यावासी ने सम्मानमूर्ति को 25 सालों में 12000 लेख लिखने वाले रिकार्डधारी लेखक की संज्ञा दी।

हम लोग के अध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह ने राजेश विक्रांत के प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात उनका शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न से सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विक्रांत ने अपने रचनात्मक उल्लेख के साथ उपस्थित विद्वानों एवं अन्य जनों से स्नेह मिलने के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा हास्य कवि डॉ. रजनीकांत मिश्रा के सरस्वती वंदना से हुआ। विकलांग की पुकार के संपादक एड. सैयद आफताब मेहदी, कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी, उद्योगपति बबलू पाण्डेय, एस्ट्रोलॉजी टुडे के सम्पादक आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रोफेसर सन्तोष तिवारी, तेजस्वी दुनिया के सम्पादक महेश शर्मा, श्री महाराष्ट्र रामलीला मण्डल के महासचिव सुरेश डी मिश्र, पत्रकार धर्मेन्द्र पाण्डेय, गायक संगीतकार शिवजी पाण्डेय शिवम्, कवि रवि यादव, एसीटी के संस्थापक प्रमोद सिंह, समाजसेवी सैयद शुजात हुसैन ने शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया।

कार्यक्रम में श्री महाराष्ट्र रामलीला मण्डल के रणजीत सिंह व श्रीनिवास मिश्र, मुम्बई मित्र वृत्त मित्र के समूह सम्पादक अभिजीत राणे, महावीर इंटरनेशनल के प्रमुख डॉ एनबी छाजेड़, मंच संचालक अश्विनी कुमार जोशी, अमेठी चैरिटेबल ट्रस्ट के विजय शंकर शुक्ल, पंकज सिंह, राज मिश्र, अजित ओझा, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रो. दयानंद तिवारी, कुतुबनुमा के सम्पादक शायर सागर त्रिपाठी, कुमारी ततहीर बानो रिजवी, राकेश तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, सरताज मेहदी कहकशा मेहदी, अमरजीत मिश्र की ओर से राजेश विक्रांत, उनकी धर्मपत्नी शर्मिला का विशेष सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर काव्या संपादक हस्तीमल हस्ती, अनुष्का सम्पादक गीतकार रास बिहारी पांडेय, साहित्यकार डॉ संतोष श्रीवास्तव, संजीव निगम, गीतकार हरिश्चंद्र, व साहित्यप्रेमी शिल्पा एच दास, नवभारत के पत्रकार अखिलेश मिश्र, श्री रामलीला उत्सव समिति के राकेश पाण्डेय, नागेन्द्र तिवारी, सामना के पत्रकार अनिल पाण्डेय व रविन्द्र मिश्र, कमाल अहमद, केपी सिंह, राजकुमार पाण्डेय, जितेंद्र शर्मा, खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र दुबे, रत्ना झा, कवि डॉ माणिक मुंडे, सञ्जय सिंह ठाकुर, गायक दीपक आजाद, अमरनाथ त्रिपाठी, एड बीपी पाठक, आदिज्ञान सम्पादक जित सिंह चौहान, साक्षी दर्शन के सम्पादक शत्रुघ्न प्रसाद, लेमन न्यूज के आउटपुट हेड अवनींद्र आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम सिंह त्यागी, अग्निशिला के सम्पादक अनिल गलगली, प्रमोद यादव, शीतला प्रसाद सरोज, विद्याभूषण तिवारी, राकेश निर्मोही, नाटककार आफताब हस्नैन, सुमिता केशवा, सुरेशचंद्र जैन, हास्य कवि महेश दुबे, खन्ना मुजफ्फरपुरी, प्रमिला शर्मा, अनिरूद्ध् पांडेय, जवाहरलाल नर्झर, रेश्मा शेख, नजमा मोभ, पत्रकार व् कवयित्री लक्ष्मी यादव, राजेश मिश्रा, राजकुमार शर्मा, दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, अजय भट्टाचार्य, सलाम शेख, जाफर शेख, धर्मेंद्र पांडेय, सुनील शर्मा, माया बाजपेयी, म

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन