Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पढ़िए वो ट्वीट जिसके चक्कर में दैनिक जागरण से गई राजकिशोर की नौकरी

17 अप्रैल को प्रसार भारती की सलाहकार स्मिता मिश्रा ने दिल्ली में सम-विषम पर एक ट्वीट किया. ‘Yaad dila dein Mohammad bin tughlaq bhi dilli me hi huye the!!’. इस ट्वीट में केजरीवाल, राजकिशोर समेत कइयों को टैग किया. राजकिशोर ने इसी ट्वीट के जवाब में एक नया ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ‘‘तो @ArvindKejriwal भी चमड़े के सिक्के चलाएंगे. वह भी जनता की खाल उतारकर!’

17 अप्रैल को प्रसार भारती की सलाहकार स्मिता मिश्रा ने दिल्ली में सम-विषम पर एक ट्वीट किया. ‘Yaad dila dein Mohammad bin tughlaq bhi dilli me hi huye the!!’. इस ट्वीट में केजरीवाल, राजकिशोर समेत कइयों को टैग किया. राजकिशोर ने इसी ट्वीट के जवाब में एक नया ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- ‘‘तो @ArvindKejriwal भी चमड़े के सिक्के चलाएंगे. वह भी जनता की खाल उतारकर!’

राजकिशोर के इस ट्वीट पर भड़क गए केजरीवाल और उन्होंने ट्विटर पर ही राजकिशोर के साथ-साथ दैनिक जागरण को भी लपेट लिया. राजकिशोर के ट्वीट का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘He is ‘National bureau Chief, Dainik Jagran. Can V expect serious journalism from DJ wid sch bureau chief?’

केजरीवाल की पार्टी के कपिल मिश्रा ने भी राजकिशोर के खिलाफ ट्वीट किया, ‘इन जैसों ने ही पत्रकारिता को पीत कर दिया है. इनका साहस इसलिए बढ़ता है कि इनकी जमात इन्हें कठघरे में नहीं खड़ा करती.’ इसके जवाब में राजकिशोर ने लिखा- ‘बिल्कुल सही मित्र, आपकी जमात ने अगर आपको कठघरे में खड़ा किया होता तो ऐसी हरकतें न करते! Shoot the messenger! वाह.’

केजरीवाल इस कदर गुस्सा हुए राजकिशोर के ट्वीट को लकेर कि उन्होंने दैनिक जागरण का विज्ञापन रोक दिया. जागरण वालों की आत्मा विज्ञापन में बसती है, ये सभी जानते हैं. बस, फिर क्या था, दैनिक जागरण के मालिकों ने राजकिशोर को इशारा कर दिया. भइया, कहीं देख लो फिलहाल. आनन-फानन में राजकिशोर ने एबीपी न्यूज में नौकरी पा ली. अब इस कांड से यह तो तय हो चुका है कि नौकर टाइप के पत्रकार लोग सीधे सीधे केजरीवाल से नहीं भिड़ा करेंगे क्योंकि उनमें नौकरी जाने का भय रहेगा. वैसे भी जिसे देखो वही केजरीवाल को गरिया दे रहा है. खासकर मोदी भक्त पत्रकारों की जमात तो केजरीवाल को खुल खुल कर गरियाने में सबसे आगे रहती है. तो, इनको सबक तो एक बार सिखाना ही चाहिए था. राजकिशोर की बलि लेकर केजरीवाल ने मीडिया वालों को बता दिया है कि हमको ऐसा वैसा न समझो, औकात में रहो.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इन्हें भी पढ़ें…

xxx

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन