Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी राजघराना संघर्ष में टीवी पत्रकार राजू मिश्रा गंभीर रूप से घायल

अमेठी : कांग्रेस सांसद और अमेठी में ‘भूपति भवन’ के वारिस संजय सिंह और उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह के स्वामित्व का विवाद अब खूनी खेल में बदलता नजर आ रहा है। कोर्ट में पेश होने के लिए संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता रविवार को लखनऊ से अमेठी के लिए रवाना हुए। इससे पहले ही वहां ग्रामीणों ने भूपति भवन को घेर लिया। पुलिस वालों ने जब उग्र ग्रामीणों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया है।

इस दौरान एक विजय मिश्रा नाम के पुलिसकर्मी को गोली लग गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। साथ ही कई ग्रामीण भी बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ-साथ आरएएफ को तैनात कर दिया गया। यही नहीं अमेठी में भूपति भवन के बाहर चल रहे हिंसक संघर्ष को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों पर पीएसी के जवानों के लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इसके चलते एक टीवी चैनल के पत्रकार राजू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ के मीडिया कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Hari Ram Tripathi

    September 14, 2014 at 5:23 pm

    Very bad and sad incident.–Hari Ram Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन