Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला वाराणसी के समाचार संपादक पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप

अमर उजाला वाराणसी से कुछ लोगों ने अमर उजाला प्रबंधन को एक पत्र लिखकर समाचार संपादक प्रदीप मिश्रा की शिकायत की है. पत्र में कहा गया है कि समाचार संपादक प्रदीप मिश्र असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही सहयोगियों से अमर्यादित व्यवहार करते हैं. पत्र के कुछ अंश पढ़िए…

अमर उजाला वाराणसी से कुछ लोगों ने अमर उजाला प्रबंधन को एक पत्र लिखकर समाचार संपादक प्रदीप मिश्रा की शिकायत की है. पत्र में कहा गया है कि समाचार संपादक प्रदीप मिश्र असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. साथ ही सहयोगियों से अमर्यादित व्यवहार करते हैं. पत्र के कुछ अंश पढ़िए…

”बहुत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि वाराणसी संस्करण के संपादकीय विभाग में बेहतर कार्य संस्कृति के माहौल को बिगाड़ा जा रहा है। समाचार संपादक श्री प्रदीप मिश्रा अपने अमर्यादित व्यवहार और शर्मनाक भाषा से इस परिवेश को दूषित कर रहे हैं। उनके इसी व्यवहार के चलते कई लोग दफ्तर आना बंद कर चुके हैं, जो पिछले कई वर्षों से यहां सेवारत हैं। सरेआम गाली देना, बेइज्जत करना, व्यक्तिगत व्यंग्य कसना और छोटी-छोटी गलतियों पर चिल्लाना उनका काम है। कभी-कभी उनका व्यवहार असहनीय हो जाता है। कुछ लोग उनका प्रतिकार भी करते हैं। किसी को नौकरी से निकाल देने की धमकी रोजाना होती है। समझ में नहीं आता है कि हमलोग उनकी गुलामी करते हैं या किसी व्यापारी की दुकान में काम करते हैं या फिर वैचारिक और समाज को दिशा देने के लिए शब्द संसार को मूर्त करने वाले संस्थान अमर उजाला में। श्री प्रदीप मिश्रा जी को काम की गुणवत्ता से कोई सरोकार नहीं, उन्हें भड़ैती (क्षमा कीजिएगा) करने वाला पत्रकार चाहिए। उनके इस व्यवहार से काम की गुणवत्ता प्रभावित होती है, क्योंकि मानसिक तनाव दिया जाता है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन