Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अमर उजाला के राज्य ब्यूरो और वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी का हार्ट अटैक से निधन

हिंदी अख़बार अमर उजाला के राज्य ब्यूरो राकेश खंडूरी जी का निधन हो जाने की सूचना सामने आई है। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से होना बताया जा रहा है। एम्स में उपचार चल रहा था लेकिन वह बच न सके। उनके निधन पर कुछ प्रतिक्रियाएं पढ़ें…


डॉ अतुल मोहन सिंह-

आज उत्तराखंड की पत्रकारिता ने एक अनमोल धरोहर खो दिया। अमर उजाला देहरादून के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूरी जी का आज सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति। खंडूरी जी आप बहुत याद आएंगे…..


दिनेश के मानसेरा-

मानसेरा भाई जी एक दिन आपके साथ बैठना है, ऐसा कई बार कहने वाले अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो पत्रकार राकेश खंडूरी जी का देर रात निधन हो गया है।

शायद ईश्वर को यही मंजूर था कि हम कभी-कभी एक साथ आधा घंटा भी बैठ नहीं पाए। खंडूरी जी की कल ही बाई पास सर्जरी हुई थी इसके बाद हार्ट अटैक आया और वो दुनिया को अलविदा कह गए।ईश्वर श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति शांति…


मंडोली पंकज-

अमर उजाला समाचार पत्र के प्रदेश ब्यूरो प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन हो गया। वे श्रीनगर गढ़वाल के मूल निवासी थे।

जनसरोकारों से गहराई से जुड़े राकेश खंडूड़ी पहाड़ के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर गंभीरता से अपनी कलम चलाते रहे। उनकी लेखनी सदैव निष्पक्ष, ईमानदार और समाज के हितों के लिए समर्पित रही। प्रदेश के पत्रकारिता जगत में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन