Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खंडूड़ी जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी!

शेषमणि शुक्ला-

कुछ महीने पहले दैनिक जागरण के उत्तराखण्ड ब्यूरो चीफ विकास धूलिया और आज अमर उजाला के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ राकेश खंडूडी का अचानक और बेवक्त चले जाना, मन मस्तिष्क को झकझोर कर रख दिया। न इनकी ऐसी उम्र थी जाने की और न ही कोई बीमारी जैसी बीमारी…मौत चुपके से आई और साथ लेकर चली गई… दुनिया का दर्द साथ लिए फिरते पत्रकारों का दिल इतना कमजोर हो चला है…! विनम्र श्रद्धांजलि…


अमर उजाला उत्तराखण्ड के स्टेट ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश खंडूड़ी जी के डोईवाला (देहरादून) स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड


मूल खबर-

अमर उजाला के राज्य ब्यूरो और वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी का हार्ट अटैक से निधन https://www.bhadas4media.com/rakesh-khanduri-death-dehradun/


इंद्रेश मैखुरी-

अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ राकेश खंडूड़ी के आकस्मिक देहावसान की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है.

राकेश खंडूड़ी बेहद सरल और जनपक्षधर व्यक्ति थे. वे उन चंद लोगों में से थे, जो बड़े संस्थान के बड़े पत्रकार होने के अहम से मुक्त थे. मीडिया में उन बहुत थोड़े से लोगों में थे, जिनका जनता के सरोकारों से वास्ता था.

उनके साथ मेरा भी मित्रवत रिश्ता रहा था. हालांकि लगभग दो मौकों पर उनसे, मेरा काफी झगड़ा भी हुआ. एक मौके पर तो उनकी अगर अपने संस्थान के भीतर अत्यधिक विश्वसनीयता और साख नहीं होती तो मामला गंभीर हो सकता था. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इन बातों को अहम का विषय नहीं बनाया और बात को समझते हुए सारे मामले को बेहद संयम से हल किया.

बहुतेरे मौकों पर कई सूचनाओं और दस्तावेजों के लिए वे, मेरे लिए एक विश्वसनीय स्रोत थे.

भाई राकेश खंडूड़ी जी को विनम्र श्रद्धांजलि !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन