Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राकेश कुमार सिंह गोरखपुर हेड बने… अंकित, कपिल, आशीष और राजेश की नई पारी

राकेश कुमार सिंह को दैनिक लोक भारती अखबार के गोरखपुर संस्करण का हेड बनाया गया है. यह घोषणा लोक भारती के प्रधान संपादक अनाम पांडेय ने की. राकेश इसके पहले राष्ट्रीय सहारा अखबार में हुआ करते थे. अब वे दैनिक लोक भारती के गोरखपुर संस्करण को हेड करने के साथ साथ प्रदेश भर में अखबार की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे. ज्ञात हो कि दैनिक लोक भारती अखबार कानपुर और लखनऊ से प्रकाशित होता है. यह पुराना अखबार है जो सत्तावन साल से प्रकाशित हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रिपोर्टर अंकित गोस्वामी ने अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. वह अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ कर रहे हैं. अंकित गोस्वामी दैनिक भास्कर, अपना भारत, न्यूजट्रेक नेटवर्क समेत कई अखबारों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अमर उजाला अमरोहा जिले के ब्यूरो प्रभारी कपिल कांत शर्मा ने भी संभल में दैनिक जागरण में रिपोर्टर के पद पर ज्वॉइन कर लिया है.

आशीष यादव ने समाचार प्लस को छोड़ इंडिया टीवी ज्वाइन कर लिया है… आशीष नोएडा के एडिटवर्क्स स्कूल आफ मास कम्युनिकेशन से बैचलर्स किए हैं और युवा पत्रकार हैं… इंडिया वॉच से इंटर्न के बाद समाचार प्लस में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर उन्होंने ज्वाइन किया था. करीब 10 महीनों में बहुत कुछ उन्होंने सीखा. इसके बाद इस सफ़र में एक क़दम आगे बढ़ाते हुए इंडिया टीवी जा पहुँचे हैं.

प्रिंट मीडिया मे लंबी पारी खेलने के बाद दैनिक भास्कर रायगढ़ के यूनिट हेड राजेश पाण्डेय ने अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा है. उन्होंने स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी मप्र छग में स्टेट सेल्स हेड छत्तीसगढ़ के रूप मे ज्वाइन किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन