Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में लूट : अमृत विचार की ख़बर पर रवीश कुमार ने ली चुटकी

रवीश कुमार-
अमृत विचार की इस ख़बर को लेकर सोच रहा हूं। चोर से अपील है कि वह सारा माल लौटा दे। मंदिर के पास उसके रोज़गार की कई व्यवस्था हो सकती है। फल-फूल से लेकर तस्वीर क्या कुछ नहीं बेच सकता है।

किसी की 30 ग्राम से लेकर 80 ग्राम के सोने की चेन चोरी हो जाए, उसका मन उदास होगा। राम के दर्शन से प्राप्त खुशी में विध्न डालना अच्छी बात नहीं है। किसी की सोने की चेन गई है, उन्हें फिर से खुश होने का अवसर मिलना चाहिए। यह घटना उस दिन की है जिस दिन पूरी यूपी सरकार अयोध्या में दर्शन के लिए गई थी।

अयोध्या में जो सीसीटीवी लगे हैं, क्या उससे इन चोरों का पता नहीं चल सकता? पुलिस के लिए लंबा काम हो जाएगा मगर एक बार सब पकड़े गए तो ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा। अयोध्या पुलिस स्टेशन को इस तरह से काम करना चाहिए जिससे लगे कि कम से कम उनके थाना क्षेत्र में राम राज्य आ चुका है। इसकी जगह पर ये सब पढ़ना ठीक नहीं लगता कि चोर गहना चोरी कर जा चुका है।

रवीश कुमार की एफबी वॉल से

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन