Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

यौन शोषण और हत्याओं के आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सीबीआई अदालत में पेश हुए

हिसार : डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत सिंह शनिवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में डेरा प्रमुख पर चल रहे साध्वी यौन शोषण, रणजीत और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में सुनवाई हुई। तीनों मामलों में आगामी सुनवाई के लिए 1 नवम्बर की तारीख निर्धारित की गई है।

सुबह करीब 9 बजे गुरमीत ने सिरसा अदालत पहुंचकर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के समक्ष विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हाजिरी लगाई। मालूम हो कि डेरा की साध्वियों ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में प्रतिवादी पक्ष की गवाहियां सीबीआई अदालत में चल रही हैं। इसी के तहत शीला पूनियां ने अदालत के समक्ष पेश होकर अपनी गवाही दर्ज करवाई। इसके अलावा डेरा प्रमुख पर डेरा की कमेटी के सदस्य रणजीत सिंह और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का मामला भी सीबीआई अदालत में विचाराधीन है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. shamim ekbal

    October 20, 2014 at 1:30 pm

    और इन के समर्थन से हरियाणा में जीत का डंका पीटैमेजिक के सरताज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन