Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रामबदन सिंह डीआईजी बने, देखें रैंक प्रतीक चिह्न लगाने की तस्वीरें

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह अब डीआईजी बन गए हैं। DIG रैंक पर पदोन्नति होने पर रैंक प्रतीक चिह्न लगाने का कार्यक्रम हुआ। पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश प्रकाश सिंह और सीपी नोएडा लक्ष्मी सिंह ने रैंक प्रतीक चिह्न लगाकर रामबदन सिंह को हार्दिक बधाई दी। देखें इस मौके की कुछ तस्वीरें-

कौन हैं रामबदन सिंह

रामबदन सिंह यूपी के फतेहपुर जिले के मूल निवासी हैं। इनके पिता शिक्षक रहे। रामबदन सिंह अपने पिता को ही ख़ुद का रोल मॉडल मानते हैं। पिता के दिए संस्कार और सीख उन्होंने खुद में समाहित कर लिया।

रामबदन सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। वे 1985 तक इलाहाबाद रहे। बीएससी के छात्र थे। प्रांतीय पुलिस सेवा में सेलेक्ट हुए और फिर विभिन्न पदों / जगहों पर सेवा दी। एसटीएफ और ईडी में रामबदन जी ने अपने करियर का बेस्ट परफॉरमेंस दिया। उनकी सेवाओं के चलते राष्ट्रपति से कई बार गैलेंट्री अवार्ड और सराहनीय सेवा अवार्ड मिल चुका है। डीजीपी स्तर से भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

रामबदन सिंह आईपीएस पद पर प्रमोट किए जाने के बाद भदोही और गाजीपुर जिलों के पुलिस कप्तान रहे और अपनी ईमानदार कार्यशैली से यहाँ के लोगों के दिलों में छाप छोड़ी।

नोएडा में डीसीपी के रूप में इनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने दर्जनों संगीन मामलों का खुलासा किया।

अब उन्हें डीआईजी पद पर प्रमोट किया गया है।

रामबदन सिंह पूरे करियर में न किसी से दबे न कहीं झुके। उन्होंने हमेशा मेरिट के आधार पर काम किया है। वे यूपी पुलिस के सबसे ईमानदार अफसरों में शुमार किए जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन