Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पत्रकार रमेश भट्ट का शो कॉपी पेस्ट है क्या? अतुल अग्रवाल ने न्यूज नेशन को दी सलाह

हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने एक फेसबुक पोस्ट में अपने पुराने लोकप्रिय डिबेट शो “जो कहूँगा, सच कहूँगा” को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें अवगत कराया कि यह शो अब हूबहू नाम के साथ एक अन्य चैनल पर फिर से नजर आ रहा है, और इस बार इसे पेश कर रहे हैं उनके छोटे भाई जैसे रमेश भट्ट। प्रतिक्रिया में जहां कोई और पत्रकार शायद नाराज़ हो जाता, वहीं अतुल ने बड़ेपन का परिचय देते हुए कहा—”रमेश अपना छोटा भाई है, उसको शुभकामनाएं। अच्छी चीज़ों की नकल तो होती ही रहती है।”

हालांकि उन्होंने न्यूज़ नेशन जैसे बड़े संस्थानों को यह सलाह भी दी कि कॉपी-पेस्ट से ऊपर उठकर कुछ मौलिक और नया करने की कोशिश होनी चाहिए।

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है और पत्रकारिता जगत में मौलिकता बनाम नकल की बहस को एक बार फिर सामने ला रही है।

पत्रकार अतुल अग्रवाल ने 2017 के कार्यक्रम का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा है-

“प्रिय छोटे भाई रमेश भट्ट, आज हमारे तुम्हारे एक कॉमन फ्रेंड ने तुम्हारे FB पोस्ट की लिंक मुझे भेजी और लिखा, ‘भाई जी साल 2017 में आपके चैनल “हिन्दी ख़बर” पर शुरू किए गए आपके लोकप्रिय डिबेट शो “जो कहूँगा, सच कहूँगा” नाम को रमेशवा ने हूबहू कॉपी कर लिया है. आपको लीगल एक्शन लेना चाहिए.’ हमने बोला कि अच्छी चीजों की नकल तो होती रहती है, रमेश अपना छोटा भाई है, उसको शुभकामनाएं. वैसे निजी तौर पर मेरा मानना है कि ‘न्यूज़ नेशन’ जैसे बड़े चैनल को कॉपी पेस्ट से ऊपर उठ कर, कुछ नया सोचना, नया करना चाहिए.”

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन