Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

रामगढ़ के नए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने फोटो ले रहे पत्रकारों को डांटा और मौके से भगाया

रामगढ़ के नए आलोक प्रियदर्शी ने भदानीपुर ओपी क्षेत्र स्थित अमझरिया में रेलवे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी के आने की सूचना पर विभिन्न अखबारों के पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। पत्रकारों ने जैसे ही कैमरे निकाल कर फोटो लेना शुरू किया, एसपी की नजर पड़ गई। इसके बाद एसपी ने डांटते हुए सभी को बुलाया और फोटो तुरंत डिलीट करने को कहा। इस पर पत्रकारों ने अपना परिचय दिया, लेकिन एसपी ने एक न सुनी और कहा कि अब हवा का रुख बदल गया है। एसपी ने डांटते हुए कहा कि बिना इजाजत से फोटो क्यों ली?

इसके बाद एसपी ने कहा कि मीडिया के लिए पुलिस अहमियत रखती है लेकिन पुलिस के लिए मीडिया कोई अहमियत नहीं रखती। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सभी पत्रकारों को मौके पर से जबरदस्ती भगा दिया। इससे पहले पतरातू थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी से मिलने गए पत्रकारों के नेम स्लिप भिजवाई थी जिसे हाथ में लेकर देखते ही एसपी ने खुद फाड़कर फेंक दिए। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। नए एसपी के इस आपत्तिजनक बर्ताव से स्थानीय पत्रकारों में काफी रोष है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन