रामनाथ गोयनका फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी गई है। ये पुरस्कार देश भर में प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म्स पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को सम्मानित करते हैं। इस वर्ष कुल 18 श्रेणियों में 25 उल्लेखनीय योगदानों को सराहा गया।
कार्यक्रम के 20वें संस्करण में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारिता की अहम भूमिका पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने 19 विभिन्न श्रेणियों में 24 पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
उपराष्ट्रपति ने रामनाथ गोयनका को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता साहस, स्वतंत्रता और सत्य के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का प्रतीक थी।
इस बार के जूरी पैनल में बी.एन. श्रीकृष्ण, सी. राज कुमार, के.जी. सुरेश, रोहिणी नीलकेणी और एस.वाई. कुरैशी शामिल रहे।
विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
– प्रिंट (हिंदी)
अवधेश अकोदिया (दैनिक भास्कर)
– ब्रॉडकास्ट/डिजिटल (हिंदी)
सर्वप्रिय सांगवान (BBC News Hindi)
– प्रिंट/डिजिटल (क्षेत्रीय भाषाएं)
मोहम्मद साबिथ एवं अखिल सिवानंद (इंडिया टुडे)
– ब्रॉडकास्ट/डिजिटल (क्षेत्रीय भाषाएं)
फौसिया मुस्तफा (न्यूज़ मलयालम 24×7)
– पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रिपोर्टिंग
जयश्री नंदी एवं तनु जैन (हिंदुस्तान टाइम्स)
– पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रिपोर्टिंग (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल)
रोहिणी कृष्णमूर्ति एवं ध्रुवल पारेख (डाउन टू अर्थ)
– अनकवरिंग इंडिया इनविज़िबल
विजय पाल डूडी (दैनिक भास्कर)
– अनकवरिंग इंडिया इनविज़िबल (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल)
बसंत कुमार (न्यूज़लॉन्ड्री)
– बिजनेस एवं आर्थिक पत्रकारिता
प्रवीण परमासिवम, मुनसिफ वेंगटिल एवं आदित्य कालरा (थॉमसन रॉयटर्स)
– राजनीति और सरकार पर रिपोर्टिंग
दीप्तिमान तिवारी (द इंडियन एक्सप्रेस)
– राजनीति और सरकार पर रिपोर्टिंग (ब्रॉडकास्ट/डिजिटल)
रिशिका कश्यप (डेक्कन हेराल्ड)
– खेल पत्रकारिता
श्रीकांत धसरथी (DT Next)
– खोजी पत्रकारिता (प्रिंट/डिजिटल)
मृदुलिका झा (आज तक)
– खोजी पत्रकारिता (ब्रॉडकास्ट)
श्रेय चटर्जी (इंडिया टुडे)
– फीचर लेखन
विधीशा कुंटमल्ला (द इंडियन एक्सप्रेस)
– सिविक पत्रकारिता
संदीप दिघे (द टाइम्स ऑफ इंडिया)
– सिविक पत्रकारिता
श्रेय चटर्जी एवं अरविंद ओझा (इंडिया टुडे)
– फोटो जर्नलिज्म
प्रवीण जैन (द प्रिंट)
– पुस्तक (नॉन-फिक्शन)
अपराजित रामनाथ (पेंगुइन रैंडम हाउस)


