Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रंजन राजन की जगह सचिन शर्मा बनाए गए प्रभात खबर पटना के नये संपादक

ईटीवी भोपाल के रिपोर्टर सचिन शर्मा को प्रभात खबर पटना का नया संपादक बनाया गया है। सचिन शर्मा पहले इलाहाबाद में अमर उजाला के प्रभारी थे। प्रभात खबर के नये प्रधान संपादक आशुतोश चतुर्वेदी जनवरी माह तक अमर उजाला में ही थे। इस नियुक्ति को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं हैं।

कुछ लोग कह रहे हैं कि शचिन शर्मा को लाने के पीछे आशुतोश चतुर्वेदी के साथ-साथ बिहार के प्रभारी राजेंद्र तिवारी का भी हाथ है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह राजेंद्र तिवारी के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि प्रभात खबर, पटना के निवर्तमान संपादक रंजन राजन भी राजेंद्र तिवारी के आदमी थे और रंजन राजन को हटाकर उनको कमजोर करने की कोशिश की गयी है। रंजन राजन कहां भेजे जा रहे हैं, यह जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन फिलहाल छुट्टी पर चले गये हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन