Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान के कस्बाई संवाददाता पर रेप का आरोप

देवरिया ज़िले के लार थाना क्षेत्र में एक तेरह वर्षीय बालिका से गैंगरेप का मामला प्रकाश मे आया है। बालिका अपने छोटे भाई बहन के साथ अकेले रहती है। उसका पिता जेल में है और माता व दादी की मृत्यु हो चुकी है। बालिका की स्थिति का फायदा उठाते हुए गांव के ही एक युवक ने उसके घर में ही दुष्कर्म किया और फिर डरा धमका कर बालिका को देवरिया के एक होटल ले गया। वहां उस युवक ने अपने साथियों के साथ बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया।

dj 640x480

मामला जब क्षेत्राधिकारी तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई और रविवार को पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। करीब 15 दिन पूर्व भी बालिका के घर एक युवक घुसा था। तब पुलिस से इसकी शिकायत की गयी थी लेकिन पुलिस ने उस युवक का सिर्फ शांति भंग में चालान करके छोड़ दिया था।

गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता के गाँव का आलोक नामक जो युवक आरोपी है, वह हिंदुस्तान अख़बार का स्थानीय संवाददाता है। आरोप है की यही युवक बालिका को डरा धमका कर देवरिया के एक होटल ले गया था जहां उसने अपने चार साथियो के साथ बालिका से गैंगरेप किया था। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दायर कर लिया है और कार्यवाही कर रही है लेकिन एक अख़बार के प्रतिनिधि पर दुष्कर्म का आरोप लगने से पत्रकारो की साख पर खूब बट्टा लगा है।

dj 640x480

भड़ास को भेजे गए पत्र पर आधारित।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन