Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी रिपोर्टर के खिलाफ SSP दफ्तर पहुंची रेप पीड़िता, कहा- ‘बची इज्जत भी उड़ा दी’

त्तीसगढ़ के रीज़नल चैनल IBC24 के रिपोर्टर तहसीन ज़ैदी के खिलाफ एक रेप पीड़िता ने गलत खबर प्रकाशित करने को लेकर मोर्चा खोल दिया है. युवती ने चैनल और रिपोर्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर शिकायत की गई है.

पीड़िता ने रिपोर्टर की और प्रकाशित खबर की शिकायत रायपुर के एसएसपी से भी की है.. पीड़िता ने कहा है कि पत्रकार के खिलाफ अगर करवाई नही हुई तो आत्महत्या कर लूंगी. पीड़िता ने कहा कि गलत खबर छपने के बाद उसकी बची-खुची इज्जत भी उड़ गई.

पहली तस्वीर रिपोर्टर तहसीन जैदी और दूसरी में रेप का आरोपी

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रायपुर के डीडी नगर थाने में कुछ माह पहले एक रेप पीड़िता ने शिकायत की थी कि उसके साथ NSUI के प्रदेश सचिव और खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताने वाले निखिल बघेल ने बलात्कार किया है. पुलिस ने ये मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया. लेकिन इस मामले में छत्तीसगढ़ के IBC24 न्यूज़ चैनल के पत्रकार तहसीन ज़ैदी के ऊपर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गलत खबर प्रकाशित करके पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाया गया है और पीड़िता द्वारा आरोपी को ब्लैकमेल किए जाने की बात प्रकाशित की गई. जिसके बाद पीड़िता मानसिक और सामाजिक रूप से बहुत आहत है. आरोप है कि पहले से वो दुष्कर्म की पीड़िता है और खबरों में उसके चरित्र का और हनन किया गया है.

फिलहाल पीड़िता की माँ ने IBC24 के रिपोर्टर तहसीन ज़ैदी के खिलाफ चरित्रहनन और गलत खबर प्रकाशित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने की शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों को दी है और ज़ैदी के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन