Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज एक्सप्रेस में रवि के वैश्य बने क्राइम एंड एसआईटी हेड, प्रवीण दुबे भास्कर पहुंचे, नदीम ने जागरण पकड़ा

रवि के. वैश्य ने न्यूज एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें क्राइम और एसआईटी हेड बनाया गया है. रवि इससे पहले आजतक में हुआ करते थे. रवि बरेली के रहने वाले हैं और जी न्यूज, आईबीएन7, इंडिया न्यूज जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं. करीब 20 वर्षों का उनका पत्रकारिता करियर है. करियर की शुरुआत में वे जी न्यूज से जुड़े जहां उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ बने. चेन्नई ब्यूरो के हिस्से रहे. क्राइम शो क्राइम रिपोर्टर और क्राइम फाइल के हिस्से बने. न्यूज एक्सप्रेस में रवि की रिपोर्टिंग सीईओ और एडिटर इन चीफ प्रसून शुक्ला को रहेगी.

एक अन्य सूचना के मुताबिक न्यूज24 के एमपी ब्यूरो चीफ रहे प्रवीण दुबे दैनिक भास्कर के हिस्से हो गए हैं. वे भास्कर की आनलाइन टीम में वीडियो सेक्शन का कामकाज देखेंगे. न्यूज24 में प्रवीण दुबे की जगह गोविंद गुर्जर को ब्यूरो चीफ बनाया गया है. प्रवीण डिप्टी एडिटर के रूप में भास्कर के हिस्से बने हैं.

अंग्रेजी अखबार डीएनए (डेली न्यूज एनालेसिस) से जुड़े रहे पत्रकार नदीम इनामदार ने जागरण ज्वाइन कर लिया है. उन्हें जागरण सिटी प्लस, पुणे में ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी दी गई है. डीएनए, पुणे एडिशन बंद होने से नदीम जागरण ग्रुप के अंग्रेजी अखबार सिटी प्लस से जुड़े हैं. इनामदार डीएनए में क्राइम बीट देखते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन