Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रवीश कुमार 9 दिन की छुट्टी पर गए!

विष्णु शर्मा-

रवीश कुमार ने एक साल में अपने चैनल पर 533 वीडियो अपलोड किए हैं. यानी उन्होंने प्रत्येक दिन लगभग 1.5 वीडियो बनाए हैं. उनके वीडियो में अच्छी-खासी रिसर्च होती है, और एक छोटी टीम के साथ ऐसा कर पाना बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्हें बहुत-बहुत बधाई. आगे भी वह शानदार काम करते रहेंगे, इसकी कामना के साथ उनको ‘हैप्पी न्यू ईयर’.


रवीश कुमार-

इस एक साल में हम आपसे कई बार मिले। बहुत से दिन तो दो-दो बार आप तक हमारे वीडियो पहुँचे। आपने हमारे काम को देखा, सराहा, शेयर किया, इसके लिए बहुत शुक्रिया।

आप में से बहुत से दर्शकों ने हमें ज्वाइन भी किया। आप दर्शक हैं तो हम हैं। हमने बहुत मेहनत से काम किया है और सिर्फ़ आपके लिए काम किया है। मगर साल के इस आख़री हफ़्ते में हमने सोचा कि अपने लिए थोड़ा सा समय निकालें और छुट्टी पर जाएँ।

25 दिसम्बर से 2 जनवरी तक अब आपसे मुलाक़ात नहीं होगी। उम्मीद है कि इस आराम के बाद हम नई ऊर्जा के साथ वापिस आएँगे और फिर आपसे मुलाक़ात होगी। हमारा इंतज़ार कीजिएगा। नए साल की शुभकामनाएँ।

डिटेल में सुनिए, छुट्टी क्यों ले रहे हैं रवीश जी-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन