Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रवीश कुमार ने ली सत्ता के भोंपू अखबार ‘दैनिक जागरण’ की क्लास

ravish kumar-
@ravishndtv

दैनिक जागरण की ख़बर है कि केंद्र सरकार एक करोड़ पंखे बाँटेगी और बीस लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे। बिजली मंत्री के बयान के आधार पर यह ख़बर छपी है। इसमें यह भी लिखा कि जिन घरों में अभी-अभी बिजली लगी है, वहाँ पंखा देने से बिजली का प्रयोग बढ़ेगा। अपने आप ही सब कुछ एक्सपोज़ कर रहे हैं। जो बिजली का इस्तेमाल नहीं कर सकते, उनके यहाँ बिजली लगाकर एलान करो कि सौ फ़ीसदी बिजली पहुँच गई। फिर वोट की सोचो और एक करोड़ पंखा बाँटों ताकि बिजली की खपत बढ़े। फिर अभियान चलाओ कि बिजली की बचत करें। वह भी सरकार की एक कंपनी बाज़ार से पंखे ख़रीद कर बाँटेगी। दस साल बाद देश यहाँ पहुँचा है।

गोदी मीडिया कृपया ध्यान दे। यह रेवड़ी नहीं है, अमृत है। किस कंपनी का पंखा ख़रीदा जाएगा? वह कंपनी कितने का बॉन्ड ख़रीद कर चंदा देगी, यह सब पता लगाने की पत्रकारिता तो कब की बंद हो चुकी है।

एक और ख़बर है। दैनिक जागरण में भी छपी है। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी और आधार नंबर से लिंक न होने के कारण एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ़्त सिलेंडर नहीं मिलेगा। यूपी में होली और दीवाली से पर मुफ़्त सिलेंडर देने का वादा था। जैसे- जैसे आधार प्रमाणित होगा, लाभ मिलता जाएगा। इस ख़बर को ठीक से पढ़ें । साफ़ नहीं है कि दीवाली पर सभी पौने दो करोड़ को सिलेंडर मिलेगा या नहीं।

एक करोड़ को सिलेंडर नहीं मिलेगा, यह ख़बर भीतर छपी है। एक करोड़ पंखा बंटेगा, यह ख़बर पहले पन्ने पर छपी है। दोनों ख़बर आज की नहीं हैं। पिछले सप्ताह की हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन