Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिलायंस के हाथों में आया नेटवर्क18 और टीवी18 का कंट्रोल

Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लि. (आरआईएल) ने आज कहा कि उसने नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लि. और उसकी सहायक कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लि. का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। आरआईएल ने एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख और मैकिंसे के वरिष्ठ सलाहकार आदिल जैनुलभाई को नई कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक बनाया है। राघव बहल को नेटवर्क18 के बोर्ड का नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव निदेशक बनाया गया है।

आरआईएल द्वारा आज जारी एक बयान में कहा गया कि इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट(आईएमटी), आरआईएम जिसकी एकमात्र लाभार्थी है, ने नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट लि. और उसकी सहायक टीवी18 ब्रॉडकास्ट लि. का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अधिग्रहण के पूरा होने के साथ ही आईएमटी और आरआईएल नेटवर्क18 और टीवी18 के प्रोमोटर बन गए हैं।

आरआईएल द्वारा 29 मई को घोषणा की गई थी कि वो नेटवर्क18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स लि. और उसकी सहायक कंपनी टीवी18 ब्रॉडकास्ट लि. का 4000 हज़ार करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन