Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजय राजपूत, रास बिहारी, विजय गुप्ता, गुंजन कुमार, हरीश लखेड़ा, दिनेश और दुर्जय पासवान के बारे में सूचनाएं

दैनिक भास्कर, पानीपत यूनिट से सूचना है कि यहां चौदह साल तक सेवा देने वाले चीफ रिपोर्टर रहे अजय राजपूत ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि अजय राजपूत ने कुछ वरिष्ठ लोगों द्वारा परेशान किए जाने के कारण इस्तीफा दिया. अजय ने नई पारी की शुरुआत दैनिक आज समाज अखबार के साथ की है. उन्होंने एक जून से हिसार यूनिट में ब्यूरो हेड की कमान संभाल ली है.

दिल्ली के पत्रकार रास बिहारी ने लाइव इंडिया के अखबार में ज्वाइन कर लिया है. रास बिहारी हिंदुस्तान अखबार, नई दुनिया समेत कई अखबारों मैग्जीनों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं.

अमर उजाला नेशनल ब्यूरो से चार लोगों का दूरदराज तबादला होने की सूचना है. तबादले की चपेट में विजय गुप्ता, गुंजन कुमार, हरीश लखेड़ा और दिनेश आए हैं.  विजय गुप्ता को जम्मू, गुंजन कमार को शिमला, हरीश लखेड़ा को गांधीनगर (गुजरात) और दिनेश को गोरखपुर भेजा गया है.

गुमला में दैनिक भास्कर से इसके ब्यूरो चीफ दुर्जय पासवान ने इस्तीफा दे दिया है. पासवान गुमला में प्रभात खबर, जो उनका पुराना घर है, वहां से नई पारी शुरू करेंगे.  पासवान के भास्कर छोड़ने से गुमला में भास्कर को  झटका लगेगा.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन