Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रायटर्स और डरहम यूनिवर्सिटी की तरफ से पत्रकारों के लिए वैश्विक फैलोशिप का मौका

दुनियाभर के उभरते पत्रकारों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मशहूर पत्रकार, संपादक और लेखक सर हैरी इवांस की स्मृति में शुरू की गई ‘सर हैरी इवांस ग्लोबल फैलोशिप इन इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह फैलोशिप प्रतिष्ठित रॉयटर्स और डरहम यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जा रही है।

हर साल दी जाने वाली यह फैलोशिप एक प्रतिभाशाली प्रारंभिक स्तर के पत्रकार को नौ महीने तक डरहम यूनिवर्सिटी में रिसर्च के साथ-साथ किसी रॉयटर्स न्यूज़ रूम (लंदन, न्यूयॉर्क, सिडनी या टोरंटो) में काम करने का अवसर देती है। इस दौरान चयनित पत्रकार को किसी विशेष खोजी प्रोजेक्ट पर काम करना होगा।

फैलो को रॉयटर्स के शीर्ष संपादकों का मार्गदर्शन मिलेगा और साथ ही डरहम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों और रिसर्च संसाधनों तक भी पहुंच हासिल होगी।

इस फैलोशिप के तहत चयनित पत्रकार को हर महीने GBP 4,444 (लगभग US$5,929) वेतन दिया जाएगा, इसके अतिरिक्त रहने, यात्रा और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी सहायता दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून।

जो भी युवा पत्रकार खोजी पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।

अप्लाई करें- रायटर्स फेलोशिप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन