Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित सिंह, जागेंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव, राकेश राय के बारे में सूचनाएं

ई.टी.वी. न्यूज, वाराणसी के सेंटर इंचार्ज बनाए गए हैं रोहित सिंह. वे ई.टी.वी वाराणसी के 2 फरवरी से प्रभारी हैं. अब वाराणसी सेंटर का इंचार्ज बना दिया गया है. वाराणसी सेंटर में बनारस के अलावा आजमगढ व मिर्जापुर मंडल के जनपद जुड़े हुये हैं.

ई.टी.वी. न्यूज, वाराणसी के सेंटर इंचार्ज बनाए गए हैं रोहित सिंह. वे ई.टी.वी वाराणसी के 2 फरवरी से प्रभारी हैं. अब वाराणसी सेंटर का इंचार्ज बना दिया गया है. वाराणसी सेंटर में बनारस के अलावा आजमगढ व मिर्जापुर मंडल के जनपद जुड़े हुये हैं.

शहजहांपुर के वरिष्ठ क्राइम रिपोटर जागेंद्र सिंह पर अज्ञात लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया. कल शाम 9.30 बजे खिरनी बाग़ अपने आफिस से श्री सिंह अपने घर जा रहे थे. तभी लाल इमली चौराहे से आगे कुछ अज्ञात लोगो ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया. इस कारण बह बाइक से गिर पड़े. तुरंत लोग दौड़ पड़े जिस कारण हमलावर फरार हो गए. श्री सिंह फेसबुक पर शाहजहांपुर समाचार नामक पेज के एडमिन हैं.

जयपुर से खबर है कि युवा पत्रकार विजय श्रीवास्तव ने एक बार फिर ईटीवी राजस्थान का दामन थाम लिया है. वे पहले भी ईटीवी में चार साल तक काम कर चुके हैं. इससे पहले विजय एक साल तक जयपुर दूरदर्शन और करीब चार साल तक राजस्थान पत्रिका, जयपुर में काम कर चुके हैं. पिछले दस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत विजय ईटीवी के कंट्रोल रूम के इंचार्ज भी रह चुके हैं.

दैनिक जागरण मेरठ में लंबे समय तक कार्यरत रहे राकेश राय के बारे में सूचना है कि उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण रीवां (मध्य प्रदेश) के साथ की है. राकेश राय बीच में नेशनल दुनिया अखबार मेरठ के सिटी इंचार्ज थे.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. बर्बादी लाल

    April 30, 2015 at 6:31 am

    सेंटर इंचार्ज रोहित सिंह…. हाहाहा…. आते ही अपने चेले सुजीतवा को ईटीवी में सि्ट्रगंर बनवाया…. असली ब्यूरो चीफ दिनेश अपने रिश्तेदार लखनऊ वाले मिश्रा जी से कहकर निकलवा दिया….. सुजीतवा हाली हाली आया… हाली हाली हाली हाली गया…. चकल्लस जारी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन