Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

युवा टीवी पत्रकार रोहित परमार का हार्ट अटैक से निधन

बेहद युवा टीवी पत्रकार रोहित परमान नहीं रहे. उनका निधन हार्ट अटैक से हो गया. रोहित बिहार के मधेपुरा के रहने वाले थे. वे नेटवर्क18 मीडिया में कार्यरत थे. उनके अचानक चले जाने से उनके सब जानने वाले स्तब्ध हैं.

रोहित के निधन पर कुछ मित्रों की प्रतिक्रियाएं यूं हैं….

Akash Vatsa कल रात से ही इस ख़बर को झूठ मानकर मन को तसल्ली दे रहा हूँ कि रोहित भाई अभी भी हम सब के साथ ही हैं। बीते बुधवार को करीब आधे घंटे तक बात हुई थी, बता रहे थे कि ‘मीडिया की नौकरी छोड़ दूंगा कुछ बेहतर तलाश करता हूँ’, वही हंसी-मज़ाक, अल्हड़पन वाली बातें चलती रही मुझे भी क्या मालूम था कि आखिरी बार बात कर रहा हूँ, कल सुबह ही Whatsapp पर रोहित भाई कुछ चुटकुले भेजे थे, तब भी नहीं मालूम था जिसके भेजे हुए चुटकुले पर हंस रहा हूँ रात तक वही आँखों में पानी छोड़कर चले जाएंगे। ईश्वर की क्या मर्ज़ी है कौन जाने, धीरे-धीरे हम सब अकेले होते चले जा रहे हैं, जिसे मीलों का सफर तय करना था उसके रास्ते को बीच में ही काट दिया गया, हर वक़्त मुस्कुराने वाले एक इंसान को हमेशा के लिए सुलाकर हम सब से एक अच्छे दोस्त छीन लिए गए हैं। अभी क्या उम्र ही हुई थी कि हार्ट अटैक ने चपेट में ले लिया.

Dinesh Awasthi बड़े ही अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि हमारे भाई रोहित परमार अब हमारे बीच नहीं रहे मुझे सबसे पहले न्यूज चैनल में ले जाने बाले मेरे भाई अभी कुछ ही दिन पहले फोन पर बात हुई और अचानक सुबह सुबह इस खबर ने मानो मुझे झटका सा दे दिया! रोहित भाई हमेशा कहते थे तू तो शेर है शेर. आप बहुत याद आओगे भाई. ईश्वर आपके परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे! ओम शांति!

Parvinder Singh एक महीने के अंदर 2 दोस्तों का चला जाना बेहद ही दुखद है. यह सोच पाना भी बहुत मुश्किल हो रहा है.  हकीकत कादियान जी जब मिलते थे तो ऐसा लगता था जैसे कोई पुराना दोस्त मिल रहा हो. वो अक्सर बताया करते थे कि शिमला जाना कितना पसंद है.  वहाँ जाकर बर्फबारी देखना उन्हें अच्छा लगता था. कल रोहित परमार की मृत्यु के बारे में सुन कर बेहद दुख लगा. अभी कुछ दिन पहले ही हम metro मे मिले थे और कल अचानक से यह खबर. भगवान दोंनों की आत्मा को शांति प्रदान करे.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Paritosh jha

    October 15, 2018 at 4:24 pm

    बेहद अफसोस जनक खबर मै पुरे मिडिया कर्मियो की तरफ ये प्राथना करता हु कि भगवान उनके पीछे उनके परिवार वासियो को हिम्मत दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन