Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सूचनाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में मौन जुलूस 31 जुलाई को

आमंत्रण /  विज्ञप्ति / सूचना

महोदय,
         सूचना का अधिकार, भ्रष्टाचार से लड़ने और पारदर्शिता लाने के लिए एक प्रभावी शस्त्र के रूप में हमे आम जन को मिला, दुखद है कि पिछले 8 सालों में सैकड़ों सूचनाधिकार कार्यकर्त्ताओं पर  इस शस्त्र के प्रयोग करने कारण जानलेवा हमले हुए दर्जनों लोगों की मौत भी हो गयी.

आमंत्रण /  विज्ञप्ति / सूचना

महोदय,
         सूचना का अधिकार, भ्रष्टाचार से लड़ने और पारदर्शिता लाने के लिए एक प्रभावी शस्त्र के रूप में हमे आम जन को मिला, दुखद है कि पिछले 8 सालों में सैकड़ों सूचनाधिकार कार्यकर्त्ताओं पर  इस शस्त्र के प्रयोग करने कारण जानलेवा हमले हुए दर्जनों लोगों की मौत भी हो गयी.

अभी हाल की एक घटना में मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती ऐसे ही एक कार्यकर्त्ता राजकुमार सिंह को 23 जुलाई को अस्पताल में घुस कर गोलियां मारी गयीं, उन्होंने सूचना के अधिकार से भष्टाचार के मामले को उजागर किया था, इस कारण उन पर हमला हुआ.

सूचना के अधिकार के प्रयोग से भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने वालों पर लगातार हमले को रोकने और उन्हें संरक्षण/सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर कोई ठोस कार्यवाही नही होने से इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं, सरकार इसे रोकने  के लिए दृढ संकल्पित नही दिख रही है।

सूचना का  अधिकार अभियान, उ प्र. और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ता इस मुद्दे पर कल मुंशी प्रेमचन्द्र की जयंती 31 जुलाई (बृहस्पतिवार) को दिन 11 बजे शास्त्री घाट वरुनापुल, बनारस, पर एकत्र होंगे, एक बैठक के बाद 12 बजे मौन जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचेंगे जहाँ जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनके माध्यम से एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा जिसमे भ्रष्टाचार के मामलो को उजागर करने वालों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की जायेगी.

आपक सहयोग, समर्थन अपेक्षित है. (बनारसः शास्त्री घाट बरुना पुल से जिला मुख्यालय तक, समय: 11 बजे से एकत्र होकर 12 बजे प्रस्थान)

भवदीय

वल्लभाचार्य पाण्डेय
सह संयोजक,
सूचना का अधिकार अभियान
उत्तर प्रदेश
संपर्क: 9415256848

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन